Realme GT 5G और Realme GT Master के लॉन्च से पहले सामने आयी कीमतें, इस दिन मारेगा एंट्री
पॉपुलर चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी अपने दो स्मार्टफोन Realme GT 5G और Realme GT Master को इस सप्ताह के अंत में भारत में लॉन्च करने जा रही है जिसकी कीमतें भी अब सामने आ गयी हैं। तो आइये इन स्मार्टफोन के बारे में कुछ और बातें जानते हैं।

Realme GT 5G की कीमत होगी 30000 रुपए
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार रियलमी जीटी 5 जी की कीमत लगभग 30,000 रुपये से शुरू होने वाली है। लेकिन Realme GT मास्टर एडिशन की कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। क्योंकि GT 5G और GT 5जी मास्टर में कई अंतर देखने को मिलेंगे। Realme GT 5G स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पर काम करेगा तो, Realme GT मास्टर एडिशन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर काम करेगा, इसी कारण कीमत कम होगी।
भारत में क्या होगी Realme GT Master एडिशन की कीमत
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी जीटी मास्टर एडिशन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वर्जन में उपलब्ध होगा। GT मास्टर एडिशन की भारतीय कीमतें चीन में कीमतों के अनुरूप होने जा रही हैं। चीन में, Realme GT मास्टर के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 है। यानि लगभग 27,700 रुपये। Realme GT Master Edition जो Cosmos Black, Voyager Grey और Luna White के कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है।
Realme GT मास्टर जो 6.43-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन, HDR10 सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है।
इस प्रकार इसी सप्ताह रियलमी अपने दो बड़े स्मार्टफोन Realme GT 5G और Realme GT Master को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। ये दोनों स्मार्टफोन 18 अगस्त को भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाएँगे जिसकी कीमत की जानकारी 2 दिन पहले ही आ गयी है।


Click it and Unblock the Notifications