Home
Mobile

Galaxy S25 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और कैमरा डिटेल्स आए सामने

Samsung Galaxy S25 Ultra: अगर आपको भी सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 का इंतजार हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

आज हम आपको इस सीरीज के तहत पेश किए जानें वाले Galaxy S25 Ultra के खास स्पेक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर सामने आई नई लीक में इस फोन में मिलने वाले प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग का खुलासा हुआ है। तो आईए आगे इसमें क्या कुछ खास होने वाला है, जानते हैं।

Galaxy S25 Ultra: प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और कैमरा डिटेल का खुलासा

लीक की मानें तो S25 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ दस्तक देगा। अगर ऐसा होता है, तो यह पहला सैमसंग डिवाइस होगा, जिसमें इस पावरफुल प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा।

वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा, 3x जूम लेंस और 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किए जानें की उम्मीद है। लीक के अनुसार सैमसंग के इस आगामी फ्लैगशिप फोन S25 अल्ट्रा में 4,855mAh या फिर 5000mAh की क्षमता वाली बैटरी शामिल किए जानें की भी उम्मीद है, जिसकी चार्जिंग स्पीड 45W होगी।

Galaxy S25 Ultra: प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और कैमरा डिटेल का खुलासा

उम्मीद की जा रही है कि, Galaxy S25 Ultra को Android 15 पर आधारित एक स्थिर One UI 7 इंटरफेस के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, हाल ही में सामने आई एक लीक की मानें तो S25 Ultra अपने पहले मॉडल की तुलना में स्लिम होगा, जो S24 Ultra के 8.6 मिमी के मुकाबले 8.4 मिमी मोटा होगा।

Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशन- सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की बात करें तो इस फोन में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

Galaxy S25 Ultra: प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और कैमरा डिटेल का खुलासा

परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन One UI 6.1 बेस्ड Android 14 OS के साथ आता है। जिसमें 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें अल्ट्रावाइड कैमरा 12MP, वाइड कैमरा 200MP OIS, टेलीफोटो 50MP 5x Optical Zoom, टेलीफोटो 10MP 3X ऑप्टिकल जूम और फ्रंट कैमरा 12MP का होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7,ब्लूटूथ v 5.3 मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Processor, Battery, Charging and Camera details revealed before the launch of Galaxy S25 Ultra, know here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X