गर्मी में आपका फोन भी ना हो जाए ओवर हीट का शिकार, ये स्टेप्स करेंगे फोन को फटने से रोकने में मदद
इस बार की गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बढ़ती गर्मी से ना केवल इंसान ही परेशान हैं, बल्कि इसका असर हर चीज पर साफ नजर आ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स भी इस गर्मी की मार को झेल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में हमारा मोबाइल फोन भी बहुत गरम होने लगता है।
वर्तमान में मोबाइल फोन हमारी जरूरत और आदत दोनों बन गए हैं। हम मोबाइल फोन का इस्तेमाल लगातार करते हैं, तो ऐसे में मोबाइल का गरम होना स्वाभाविक है। दूसरी तरफ यह भयानक गर्मी आपके स्मार्टफोन को और अधिक गरम बना देती है। जिसकी वजह से इसके फटने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

गर्मी में फोन को फटने से कैसे रोकें
यह पूरे तरीके से आपके फोन को इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है। गर्मी में फोन को लेकर सावधानी रखना बेहद ही आवश्यक है, नहीं तो ये आपके लिए किसी गंभीर खतरे का बड़ा कारण बन सकता है। चलिए जानते हैं कि इस भीषण गर्मी में आप अपने स्मार्टफोन को फटने से कैसे बचा सकते हैं।
फोन के चार्जर का इस्तेमाल करें: वैसे तो मोबाइल फोन फटने के कई कारण हो सकते हैं और इनमें आग भी लग सकती है। लेकिन इसका सबसे मुख्य कारण लिथियम-आयम बैटरी की समस्या से जुड़ा होता है। इसके लिए आप हमेशा अपने फोन के साथ आए चार्जर का ही इस्तेमाल करें। सस्ते या दूसरे फोन के चार्जर के इस्तेमाल से बैटरी के ज्यादा गर्म होने की संभावना बढ़ती है और जोखिम भी अधिक होता है।

ओवरचार्जिंग से बचें: यह ध्यान रखें कि अपने फोन को अधिक लंबे समय तक चार्ज ना करें। फोन को ओवर चार्ज करने की वजह से बैटरी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है, जिससे इसके फटने के चांस बढ़ जाते हैं। एक बार जब आपका फोन पूरी तरह से चार्ज हो जाए, तो इसे ओवरचार्जिंग से रोकने के लिए अनप्लग कर दें।
ब्राइटनेस को कम रखें: अगर आपका स्मार्टफोन थोड़ी देर इस्तेमाल करने पर गर्म होने लगता है, तो आपको इसकी ब्राइटनेस कम रखनी चाहिए। गर्मी के मौसम में ब्राइटनेस अधिक रखने से फोन में ओवर हीट की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
ब्लूटूथ का भी ध्यान रखें: ब्लूटूथ ऑन रखने की वजह से भी फोन गर्म हो सकता है। इसलिए अगर आपका फोन हीट कर रहा है, तो चैक कर लें कि कहीं आपका ब्लूटूथ तो ऑन नहीं है। अपने फोन के ब्लूटूथ ऑप्शन को आवश्यकता ना होने पर ऑफ रखने की कोशिश करें।
एयर प्लेन मोड की मदद लें: अगर आपका स्मार्टफोन यूज करते-करते गर्म हो रहा है, तो आप इसे थोड़े समय के लिए एयर प्लेन मोड पर डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके फोन को ठंडा होने में मदद मिलेगी।
अनावश्यक एप्लिकेशन को बंद कर दें: कई बार एक साथ कई सारी एप्लिकेशन जैसे- कैमरा, गैलरी, डॉक्यूमेंट्स, क्रोम, यूट्यूब ओपन होने की वजह से भी फोन में ओवर हीट पैदा हो जाती है, जिसकी वजह से फोन के फटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अनावश्यक रूप से ओपन एप्लिकेशन्स को बंद कर दें।


Click it and Unblock the Notifications








