बच कर रहें कहीं REMOTLY कोई फोन न हैक कर लें
जब हम फोन हैक करने की बात करते है तो इसका मतलब सिर्फ फोन में सेव फोटो या फिर निजी जानकारी लीक होने से नहीं है बल्कि आपके पूरे फोन का एक्सेस किसी और के हाथ में चला जाता है। कई बार फोन हैक होने के बाद भी यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती। हैकर्स हमेशा उस फिराक में रहते हैं कब वो आपके बैंक से जुड़ी सारी जानकारी जैसे पासवर्ड और आईडी चुरा कर अपनी जेब भर लें। अगर कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप अपने फोन को हैकर्स से बचा सकते हैं।
1. हट कर और मजबूत पासवर्ड सेट करें
भले ही ये ज्ञान आपको हमेशा हर जगह मिलता हो लेकिन किसी भी हैकर के लिए ये पहली स्टेप पार करना काफी मुश्किल होता है अगर आपने एक मजबूत पासवर्ड अपने फोन में सेट कर रखा है तो फोन हैक होने के चांस काफी कम हो जाते हैं। इसके लिए कभी भी अपने नाम या फिर अपने परिवार के सदस्य के नाम पर पासवर्ड सेट न करें और न ही अपने फोन नंबर का पासवर्ड सेट करें। हैकर के पास इन सभी की जानकारी पहले से रहती है जिसकी वजह से सबसे पहले आपकी डिवाइस को हैक करने के लिए वे ऐसे ही तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

2. 2FA (टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA))
कभी आपने बैंक से लोन लिया है, जब भी बैंक लोन देता है तो वो आपसे कई कागज मांगता है जिससे आपकी पहचान हो सके यानी बैंक जो पैसे आपको दे रहा है उसकी सुरक्षा का वो पूरा ध्यान रखता है ताकि पैसे सही जगह पर जाएं। इसी तरह से 2FA हैकर से फोन को बचाने की एक दूसरी लेयर है ताकि अगर हैकर आपके पासवर्ड में सेंध लगाकर फोन के अंदर आ भी जाए तो उसे 2FA की वजह से फोन का एक्सेस न मिले।
3. फोन के OS को हमेशा अपडेट रखें
आईफोन हो या एंड्रायड फोन हम में से कई ऐसे लोग है जो फोन में आने वाले अपडेट को इग्नोर कर देते हैं, उनका तर्क ये होता है अपडेट करने के बाद फोन स्लो चलने लगता है लेकिन फोन के स्लो होने के कारण ओएस अपडेट नहीं बल्कि फोन की मैमोरी और कम रैम होती है। फोन मैन्यूफैक्चर हैकर्स और वायरस से बचने के लिए साथ ही फोन में नए फीचर अपडेट करने के लिए समय-समय पर अपडेट देते रहते हैं, उन्हें तुरंत अपने फोन में इंस्टॉल कर लें ताकि फोन में हैकर्स का अटैक होते ही आपको इसकी जानकारी मिल जाए।
4. अननोन ऐप्स को इंस्टॉल करने से बचें
कई बार हम जल्दी-जल्दी में ऐसी मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल कर लेते हैं जो गूगल प्ले स्टोर में नहीं मिलती लेकिन उनका एपीके वर्जन होता है, अब हैकर्स APK के रूप में आपके फोन में सेंध लगा लेते हैं जिसके बाद वो फोन की डुप्लीकेट कॉपी के अलावा उसे पूरी तरह से रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं।
5. फ्री के चक्कर में न पड़े
फ्री वाई-फाई के चक्कर में हो सकता है आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाए, दरअसल पब्लिक वाई-फाई नेटर्वक इतने सिक्योर नहीं होते जितना आपके फोन का नेटर्वक होता है, हैकर्स को फोन के अंदर जाने के लिए किसी रास्ते की जरूरत होती है वहीं पब्लिक वाई-फाई को हजारों लोग यूज़ करते हैं जिसके जरिए हैकर्स आसानी से अपना शिकार ढूंड़ लेते हैं और उनके फोन पर कंट्रोल कर लेते हैं। इतना ही नहीं पब्लिक वाई-फाई कनेक्ट करने के बाद आपके फोन में सेव पासवर्ड भी चोरी होने का डर रहता है।
अगर आप इन स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करते हैं तो हैकर्स से अपने फोन और डेटा दोनों को बचा कर रख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications






