Qualcomm का बड़ा ऐलान: 2028 तक आएंगे 6G डिवाइस, हर जगह होगा AI का कमाल
Snapdragon Summit 2025: Maui में चल रहे Snapdragon Summit 2025 के पहले ही दिन Qualcomm ने टेक्नोलॉजी जगत को चौंका देने वाला ऐलान किया। कंपनी के CEO क्रिस्टियानो अमोन (Cristiano Amon) ने साफ कर दिया कि दुनिया को अगली पीढ़ी की नेटवर्क टेक्नोलॉजी यानी 6G के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। Qualcomm ने घोषणा की है कि 2028 में 6G की टेस्टिंग प्री-कमर्शियल डिवाइस के साथ शुरू कर दी जाएगी।
याद दिला दें कि Qualcomm ने 5G को भी तय समय से दो साल पहले 2018 में पेश कर दिया था, जबकि इसका आधिकारिक रोलआउट 2020 के लिए प्लान था। अब कंपनी उसी मॉडल को 6G के साथ भी दोहराने जा रही है।

Snapdragon Summit में AI पर फोकस
यह Snapdragon Summit का 10वां एडिशन है, और इस बार Qualcomm का सबसे बड़ा एजेंडा सिर्फ 6G नहीं बल्कि AI (Artificial Intelligence) भी रहा। अमोन ने अपने कीनोट स्पीच में कहा कि "हम AI को हर जगह लाने जा रहे हैं। यही आने वाले इनोवेशन का असली भविष्य होगा।"
कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में AI सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि PCs, वेयरेबल्स और हर कनेक्टेड डिवाइस में स्मार्ट "एजेंट" के रूप में काम करेगा। इसका मतलब यह होगा कि आपका हर डिवाइस आपकी जरूरतों को समझेगा और आपके स्मार्टफोन के साथ सिंक होकर शेड्यूल मैनेज करने से लेकर फाइनेंशियल रिमाइंडर देने तक की जिम्मेदारी संभालेगा।
Qualcomm ने दो नए चिप होंगे लॉन्च
इस इवेंट में Qualcomm ने दो नए प्लेटफॉर्म भी पेश किए जाएंगे।
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 (मोबाइल के लिए)
- Snapdragon X2 Elite (कंप्यूटिंग डिवाइस के लिए)
ये दोनों प्लेटफॉर्म बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा एफिशियंसी और खास तौर पर AI कैपेबिलिटी पर केंद्रित हैं।
AI का नया फेज: ऑन-डिवाइस से लेकर क्लाउड तक
अमोन ने यह भी बताया कि आने वाले सालों में AI का स्ट्रक्चर बदलने वाला है। अभी तक ज्यादातर AI मॉडल क्लाउड-बेस्ड ट्रेनिंग पर निर्भर करते हैं, लेकिन Qualcomm का विज़न है कि टियर-बेस्ड सिस्टम विकसित किया जाए।
इस सिस्टम में बड़े लेवल पर क्लाउड ट्रेनिंग होगी, जबकि एज-बेस्ड मॉडल्स (डिवाइस पर लोकल AI) रियल-टाइम में डेटा को प्रोसेस करेंगे। इससे न सिर्फ डेटा सिक्योर रहेगा बल्कि AI की स्पीड और एफिशियंसी भी बढ़ जाएगी। कंपनी का कहना है कि भविष्य में यूज़र डेटा की मात्रा कई गुना बढ़ेगी, और उसे संभालने के लिए यह मॉडल बेहद जरूरी होगा।
6G से क्या उम्मीद की जाए?
Qualcomm के ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि 6G सिर्फ तेज इंटरनेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह AI-इंटीग्रेटेड नेटवर्किंग को हकीकत में बदल देगा। 6G पर काम करने वाले डिवाइस और नेटवर्क एक-दूसरे से रियल-टाइम में कम्युनिकेट करेंगे और पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस देंगे।
Snapdragon Summit 2025 में Qualcomm ने दिखा दिया है कि टेक्नोलॉजी का भविष्य सिर्फ तेज नेटवर्क नहीं बल्कि AI और 6G के कॉम्बिनेशन पर टिका है। जहां 6G इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले जाएगा, वहीं AI हर डिवाइस को इतना स्मार्ट बना देगा कि वह आपके लिए एक पर्सनल एजेंट की तरह काम करेगा। 2028 में 6G टेस्टिंग शुरू होने के साथ ही दुनिया एक नए डिजिटल युग की ओर बढ़ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications





