Raksha Bandhan Gifts Idea: कैश या फिर चॉकलेट नहीं, इस रक्षाबंधन पर गिफ्ट करें स्मार्टफोन्स, दाम 7000 से भी कम
Raksha Bandhan Gifts Idea: अगर आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन कैश या फिर चॉकलेट नहीं देकर कुछ स्पेशल देने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है।
दरअसल आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो 7 हजार से भी कम दाम में आते हैं। यानी कि, कम दाम में इस रक्षाबंधन आप भी अपनी बहन को नया स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। तो चलिए आगे डिटेल्स जानते हैं।

राखी का त्यौहार आने से ही पहले सभी भाईयों को टेंशन होने लगती है कि, वो अपनी बहन को ऐसा क्या गिफ्ट करें। अगर आप इस राखी पर अपनी बहन को नया स्मार्टफोन गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, और आपकी बजट भी कम है, घबराइए नहीं, Amazon पर मात्र 7000 रुपये से भी कम में नया स्मार्टफोन उपल्बध हैं, जो शानदार डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं।
Redmi A3 - रेडमी A3 फोन के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की अमेजन पर 6,999 रुपये कीमत है। इसमें 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh तक की बैटरी शामिल की गई है।
TECNO POP 8 - टेक्नो POP 8 फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon पर मात्र 6,899 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस फोन पर बैंक के तहत 1250 रुपये तक का ऑफ भी मिलेगा। जिससे इसकी कीमत और भी कम हो गई है। फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें Octa-Core T606 प्रोसेसर और फोटोग्राफी के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh तक की बैटरी दी गई है।
POCO C65- पोको C65 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Amazon पर 6,999 रुपये है। इसमें 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले, परफॉर्मेंस के लिए इसमें Mediatek Helio G85 प्रोसेसर और फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








