Rakshabandhan Gifts for sister: अपनी बहन को तोहफे में दे ये फोन्स और राखी को बनाए खास
Rakshabandhan Gifts for sister: हमारे भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस त्यौहार में भाईयों द्वारा अपनी बहन को कुछ उपहार दिए जाते हैं।
इस रक्षाबंधन पर अगर आप भी अपनी बहन को कुछ खास देने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। हम आपके लिए ऐसे लेटेस्ट फोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी बहन को Rakshabandhan के खास मौके पर गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इतना ही नहीं ये फोन आपके बजट में भी फिट रहेंगे, तो चलिए जानते हैं।

Rakshabandhan पर ये फोन करें गिफ्ट
Samsung Galaxy M35 5G: कंपनी ने इसमें 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 16 मिलियन कलर डेप्थ दी गई है। फोन के पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन दिया गया है।
इसके रियर सेटअप में 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का ऑक्जिलरी लेंस दिया है। स्मार्टफोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन के पंच होल में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है और इसमें One UI भी शामिल है। इस फोन को आप ऑफर के साथ मात्र 15,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
IQOO Z9 Lite 5G: कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट 4GB+128GB और 6GB+128GB में पेश किया है। वहीं फोन के 4GB+128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 10,499 रुपये और 6GB+128GB की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। इस फोन में कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.56 इंच की HD+LCD स्क्रीन पेश की है।

फोन में कंपनी ने डुएल AI रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का मेन लेंस और 2MP का बोकेह सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। IQOO Z9 Lite 5G में कंपनी ने 5,000mAh की दमदार बैटरी जोड़ी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज होने के बाद 9 घंटे बिज वॉचिंग, 32 घंटे सोशल मीडिया और 84 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है।
OPPO K12x: इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को इस फोन को भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसकी स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, पांडा ग्लास और प्रोटेक्शन सेगमेंट-फर्स्ट स्प्लैश टच टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि यूजर्स को गीले हाथों से या स्क्रीन गीली होने पर भी टचस्क्रीन को ऑपरेट करने देती है।

परफोर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 32MP रियर कैमरा, f/1.8 अपर्चर, 2MP पोर्ट्रेट सेंसर, GC02M1B सेंसर, f/2.4 अपर्चर, LED फ्लैश, f/2.05 अपर्चर के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 45 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के 6GB+128GB मॉडल को 12,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल को 15,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








