Home
Mobile

Realme 11 5G, Realme 11x 5G आज भारत में होंगे लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत और ऑफर्स

Realme 11 Series 5G Launch: अगर आप भी नया स्मार्टफोन या फिर बड्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन ब्रांड Realme आज अपने Realme 11 Series 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 11 5G और Realme 11x 5G को एक साथ पेश करेगा। इसके साथ ही कंपनी अपने नए Realme Buds Air 5 series पर से भी पर्दा उठाने वाली है। रियलमी के इस लॉन्चिंग इवेंट को आप भी घर बैठे देख सकते हैं। तो चलिए लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत से लेकर खूबियों तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

यहां देखें लॉन्चिंग इवेंट

आपको बता दें, 11 Series 5G सीरीज का लॉन्चिंग इवेंट आज दोपहर 12 बजे लाइव होगा। जिसे आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब पर घर बैठे देख सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ब्राउजर की मदद से Realme India की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लिंक पर क्लिक करने के साथ Realme 11 5G और Realme 11x 5G से जुड़ी जानकारी दिखने लगेगी। जैसे ही आप टीजर पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको स्क्रोल करते हुए नीचे की ओर जाना है, जहां लॉन्च इवेंट का यूट्यूब लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर टैप करते ही इवेंट को आप लाइव देख सकते हैं।

कीमत और ऑफर

रियलमी 11X 5G के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये भारतीय बाजार में तय की जा सकती है। Realme 11 5G स्मार्टफोन की 23 अगस्त से प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। अगर ग्राहक HDFC या फिर SBI कार्ड से फोन की खरीदारी करता है तो वह 1500 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकेगा। इसके साथ ही 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी इस पर दिया जा रहा है।

Realme 11 5G , 11X 5G के फीचर्स

रियलमी 11 5G को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में यूजर को 108MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन को 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी अपने इस डिवाइस को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट लैस कर सकती है। यह फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड रियलमी कस्टम स्किन पर काम करेगा। आपको बता दें, Realme 11 को सेगमेंट के 3x इन सेंसर जूम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 11 5G,  Realme 11x 5G आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें कीमत

Realme 11X 5G को 64MP प्राइमरी के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। इसे 2x इन सेंसर जूम के कंपनी लॉन्च करने जा रही है। अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5000 mAh बैटरी दे रही है। यह फोन octa-core MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट के साथ आ रहा है। स्टोरेज की बात करें तो इसे6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
ralme is going to launch two new smartphones realme 11 5g realme 11x 5g and Realme Buds Air 5 series today. Realme's launch event can be seen live.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X