Realme 10 4G स्मार्टफोन लॉन्च से पहले लीक, मिल सकता है 50MP का कैमरा, जानें कीमत

Realme ने जल्द ही Realme 10 सीरीज को लॉन्च करने की पुष्टि की है। कंपनी ने लॉन्च की तारीख का खुलासा किए बिना पुष्टि की कि Realme 10 सीरीज लॉन्च इवेंट नवंबर में आयोजित किया जाएगा। यह भी पता चला है कि आगामी फोन डिस्प्ले,परफॉरमेंस और डिजाइन में कई बड़े अपडेट के साथ बाजार में उतारे जायेंगे।
कंपनी लाइनअप में कई फोन लॉन्च कर सकती है, जिसमें Realme 10 4G और 5G, 10 Pro 5G और 10 Pro + 5G शामिल हैं। The rumour mill ने दावा किया कि डिवाइस 5 नवंबर को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होंगे। भारत में लॉन्च इवेंट नवंबर के मध्य में होने की संभावना है। आइये एक नजर डालते हैं लॉन्च होने वाले Realme 10 4G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर।
Realme 10 4G स्पेसिफिकेशन
नया Realme 10 4G नवंबर 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक की संख्या को देखते हुए, फोन 10 प्रो और 10 प्रो+ 5जी मॉडल के साथ में डेब्यू कर सकता है। टिप्सटर पारस गुगलानी का दावा है कि नंबर सीरीज में आने वाले रियलमी 4जी स्मार्टफोन में 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी होगा। डिस्प्ले के ऊपर पांडा ग्लास देखने को मिल सकता है।
Realme 10 4G का कैमरा
फोन MediaTek Helio G99 SoC से पावर लेगा। यह 50MP मेन कैमरा सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ आएगा। डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। गुगलानी ने आगे खुलासा किया कि फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। जबकि सटीक रैम और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं, टिपस्टर ने खुलासा किया कि फोन में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज होगा। फिजिकल रैम के ऊपर 5GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी होगा।
Realme 10 4G की कीमत
भारत में Realme 10 4G की कीमत 17,000 रुपये से 19,000 रुपये के बीच निर्धारित की गई है। ऑफर्स के साथ, बेस मॉडल के लिए कीमत लगभग 15,000 रुपये से शुरू हो सकती है। फोन एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन को स्पोर्ट करेगा और दो रंगों - पिंक और ग्रे में आएगा।
Realme 10 4G के फीचर
आने वाले Realme फोन के डिजाइन रेंडर पिछले दिनों लीक हुए थे।डुअल कैमरा सेटअप के लिए दो बड़े सर्कुलर कटआउट होंगे। बैक पैनल पर टेक्स्ट 50MP मेन कैमरा सेंसर को शामिल करने की पुष्टि करता है। Realme फोन को डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के सपोर्ट के साथ भी लॉन्च करेगा।


Click it and Unblock the Notifications