कर्व डिस्प्ले के साथ लॉन्च होंगे Realme 10 Series स्मार्टफोन; जानें लीक हुई डिटेल और फीचर

Realme पिछले कुछ दिनों से चीनी मार्केट में Realme 10 सीरीज को टीज कर रहा है। आज, ब्रांड ने आखिरकार Realme 10 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, Realme 10 सीरीज 17 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी Realme 10 Pro+ 5G को टीज कर रही है।
इसके साथ ही, Realme अन्य Realme 10 सीरीज के डिवाइस जैसे Realme 10 5G और Realme 10 Pro 5G भी लॉन्च कर सकता है। लॉन्च पोस्टर एक बार फिर पुष्टि करता है कि Realme 10 Pro+ 5G कर्व्ड डिस्प्ले पैनल से लैस होगा।
कंपनी ने शेयर किया टीजर
कंपनी द्वारा पोस्ट किए गए टीज़र में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ-साथ कर्व्ड बैक पैनल का भी पता चलता है। हालांकि, डिवाइस का निचला किनारा सपाट लगता है और हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऊपर का किनारा भी सपाट होगा। आगामी Realme 10 सीरीज का स्मार्टफोन कंपनी का पहला सीरीज स्मार्टफोन होगा जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले होगा। टीज़र में एक सेंटर्ड पंच होल नॉच भी दिखाया गया है।
लॉन्च से पहले हुआ लीक
स्मार्टफोन के दाहिने किनारे पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखे जा सकते हैं। ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम है लेकिन एंटीना बैंड दिखाई नहीं दे रहे हैं, इसलिए पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। Realme 10 Pro + 5G को हाल ही में चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट - चाइना टेलीकॉम पर देखा गया था, जिसमें स्मार्टफोन के अधिकांश स्पेक्स पता चला था।
Realme 10 Pro+ 5G: स्पेसिफिकेशंस
आगामी Realme स्मार्टफोन 6.7-इंच स्क्रीन साइज के साथ फुल एचडी + डिस्प्ले पेश करेगा। यह 90Hz (या 120Hz) रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। चूंकि, कंपनी द्वारा साझा किए गए रेंडर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखाई नहीं दे रहा है, हम उम्मीद कर सकते हैं कि डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के लिए जगह होगी। Realme 10 Pro+ 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 प्रोसेसर से लैस होगा। Realme 10 Pro+ 5G 5000mAh की बैटरी यूनिट से लैस होगा और 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Realme 10 Pro+ 5G: कैमरा
Realme 10 Pro+ 5G में ई-कॉमर्स लिस्टिंग के अनुसार 108MP का मेन कैमरा होगा। हालांकि पहले लीक हुए एक पोस्टर से पता चला था कि Realme 10 Pro + 5G OIS के साथ 50MP कैमरा पेश करेगा। कयास ये लगाया जा रहा है की स्मार्टफोन ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप पेश करेगा जिसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का सेंसर भी शामिल होगा।


Click it and Unblock the Notifications








