Home
Mobile

Realme 11 5G 64MP कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही अपना नया फोन Realme 11 5G को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारियों में जुटा है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 5G प्रोसेसर से लैस होगा। भारत में लॉन्च से पहले ही इस फोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी लीक हो गई है। कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ ही Double Leap revolution टैगलाइन दी है। हालांकि लॉन्चिंग डेट का अभी तक खुलासा नहीं किया है।

Realme 11 5G कीमत

Realme 11 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया जा रहा है। जिसमें 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल होगा। इस फोन को ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। Realme 11 5G के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में 1599 चीनी युआन यानी करीब 18,000 रुपये कीमत है। फिलहाल भारत में इसकी कीमत क्या तय होगी इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Realme 11 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत

Realme 11 5G के संभावित फीचर्स

आपको बता दें यह फोन भारत से पहले ग्लोबल बाजार में दस्तक दे चुका है। कंपनी ने ग्लोबली वेरिएंट को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया था।
Realme 11 5G में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कंपनी अपने इस डिवाइस को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 5जी प्रोसेसर से लैस करेगी। इसके साथ ही इसमें माली-जी57 GPU को शामिल किया जाएगा।

Realme 11 5G में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B40 लेंस और दूसरा 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 11 5G may soon knock in the Indian market. This phone will be packed with MediaTek Dimensity 6020 5G processor with 8 GB RAM and 256 GB storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X