Realme 11 Pro+ 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, फास्ट चार्जिंग का हुआ खुलासा

Realme 11 सीरीज के स्मार्टफोन 10 मई को चीन में लॉन्च किए जाएंगे । साथ ही, ब्रांड ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि लाइनअप जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगा। भारत में लॉन्च के लिए, पहले के लीक से पता चलता है कि इस सीरीज के इस महीने के दौरान ही भारतीय बाजार में आने की संभावना है। लॉन्च से पहले, टॉप-ऑफ-द-लाइन Realme 11 Pro+ 5G के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आई है, जो हमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में जानकारी देती है। साथ ही, रियलमी ने आज डिवाइस की बैटरी और फास्ट चार्जिंग क्षमताओं का भी खुलासा किया है। चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स के बारे में ।
Realme 11 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन
रियलमी 11 प्रो+ 5जी को थाई एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
NBTC लिस्टिंग पर मॉडल नंबर (Realme RMX3741) ने हमें भारतीय BIS लिस्टिंग वेबसाइट पर इसे मैप करने में मदद की, और यह वास्तव में उसी पर मौजूद है, जिसका मतलब है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा, रियलमी ने खुलासा करते हुए बताया है कि रियलमी 11 प्रो+ 5जी में 5,000mAh की बैटरी होगी, जिसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट पर 100 वॉट सुपरवूक एस फास्ट चार्जिंग तक सपोर्ट होगा। डिवाइस एक स्वतंत्र बिजली प्रबंधन चिप के साथ आएगा, जो डिवाइस को ज्यादा अच्छी बैटरी लाइफ प्रोवाइट करने में मदद करेगा।
कहा जाता है कि Realme 11 Pro + 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD + कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं डिवाइस में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर होने की संभावना है ।
हम इस डिवाइस में 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा की उम्मीद कर सकते हैं। रियलमी 11 प्रो+ 5जी लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 बेस्ड रियलमीयूआई 4.0 आउट ऑफ बॉक्स पर चलेगा ।
कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में OS सपोर्ट के साथ 200MP प्राइमरी रियर कैमरा होगा। फ्रंट में, डिवाइस में 16MP का सेल्फी स्नैपर हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








