Home
Mobile

भारत में Realme 11 Pro 5G सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म, इस दिन हो सकती है एंट्री, जानें कीमत और फीचर

भारत में Realme 11 Pro 5G सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म,जानें कीमत और फीचर

आखिरकार Realme 11 Pro 5G सीरीज की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। कंपनी अपने इस सीरीज को जल्द ही भारतीय बाजार पेश करने जा रही है। Realme 11 Pro 5G सीरीज को भारत में पेश करने का खुलासा खुद कंपनी की ओर से किया गया है। हालांकि इस फोन के लॉन्चिंग डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट की मानें तो अगले महीने 8 जून को यह फोन भारतीय बाजारों में दस्तक दे सकता है। जिसके तहत Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro Plus को पेश किया जा सकता है। आपको बता दें इससे पहले इस सीज को चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

Realme 11 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट की मानें तो Realme 11 Pro को 12 GB तक रैम और 256 GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं Realme 11 Pro Plus को भी 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ ही लाया जा सकता है। दोनों डिवाइस में एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बिज और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो (1,080x2,412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग के साथ आ रहा है। इस हैंडसेट में TUV रीनलैंड फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन मिलता है। रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस में ऑक्टा-कोर 6एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर को शामिल किया गया है।

भारत में Realme 11 Pro 5G सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म,जानें कीमत और फीचर

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 11 प्रो में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल रहा है। जिसमें f/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का भी सपोर्ट है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
वहीं कंपनी ने रियलमी 11 प्रो प्लस में कैमरा फीचर्स को हाईलाइट किया है। इस फोन में 'सुपर ओआईएस' और एफ/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल सैमसंग एचपी3 सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। फोन में सेकेंडरी कैमरा f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

रियलमी 11 प्रो 512 GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ रहा है, वहीं रियलमी 11 प्रो प्लस 1 TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेजके साथ पेश किया जाएगा। दोनों प्रो मॉडल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जोड़ा गया है। इनमें हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट के साथ डुअल लीनियर स्पीकर और न्वाइज रिडक्शन के साथ डुअल माइक्रोफोन दिया गया है। इन दोनों हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। प्रो के साथ 67W फास्ट चार्जिंग और प्रो प्लस के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus को कंपनी ने चीन में 1,699 चीनी युआना करीब 20,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
The launch of Realme 11 Pro 5G series has been confirmed in India. The company is going to introduce its series in the Indian market soon. The introduction of Realme 11 Pro 5G series in India has been disclosed by the company itself. Although the launching date of this phone has not been disclosed yet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X