Home
Mobile

30 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट?, खरीदने से पहले यहां देखें

Realme और Motorola फेमस ब्रांड ने अपने-अपने स्मार्टफोन को हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। जिसमें Motorola Edge 40 और Realme 11 Pro Plus शामिल हैं। दोनों कंपनियों ने अपने इन फोन्स को 30 हजार की कीमत के साथ पेश किया है। जो कई लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन और दमदार फीचर्स से लैस हैं। आज हम आपको इन दोनों फोन्स के कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने बजट में सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Realme 11 Pro Plus में यूजर्स को 6.7 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आ रहा है। कंपनी ने इस फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जो एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट है। वहीं Motorola Edge 40 को 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 8020 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB का UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। जिसे IP68 की रेटिंग के साथ लाया गया है।

30 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट?, यहां देखें लिस्ट

कैमरा

Realme 11 Pro Plus में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल (OIS), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो क़ॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Moto Edge 40 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिल रहा है।

बैटरी

रियलमी 11 प्रो प्लस में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। वहीं Motorola Edge 40 में 4500mAh की बैटरी और 68W TurboPower वायर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

30 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट?, यहां देखें लिस्ट

कीमत

Realme 11 Pro Plus को यूजर्स सनराइज बेज, ओएसिस ग्रीन और एस्ट्रल ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं Moto Edge 40 को यूजर्स लुनार ब्लैक , नेबुला ग्रीन और एक्लिप्स ब्लैक तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। जिसके सिंगल स्टोरेज 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज को 29,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you too are thinking of buying a premium phone in a budget of 30 thousand, then Realme 11 pro plus and Motorola edge 40 can be a best option for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X