Realme 11 Pro, Realme 11 Pro+ मई में हो सकते हैं लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन

Realme 10 सीरीज को पिछले साल में भारत में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद कंपनी ने 2023 में अपने टॉप-एंड स्मार्टफोन के रूप में Realme 10 Pro और Realme 10 Pro Plus को लॉन्च किया। इस लाइनअप में किफायती बजट स्मार्टफोन Realme 10 4G भी शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि रियलमी आने वाले महीनों में इस लाइनअप में अपने और प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। Realme 11 सीरीज को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर रियलमी 11 प्रो, प्रो+ 5जी की कथित लिस्टिंग के बारे में जानकारी शेयर की है।
टिपस्टर ने अपकमिंग सीरीज रियलमी स्मार्टफोन की TENAA लिस्टिंग के बारे में डिटेल्स अपलोड किया है। शर्मा द्वारा शेयर की गई इमेज से रियलमी 11 प्रो सीरीज के डिजाइन का पता चलता है। आइए लॉन्च से पहले Realme 11 Pro, Pro+ 5G के बारे में जानते हैं।
Realme 11 प्रो सीरीज TENAA लिस्टिंग
Realme 11 Pro सीरीज को इस साल लास्ट तक लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस को TENAA पर देखा गया है। शर्मा द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme 11 प्रो सीरीज फोन में आगे की तरफ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। मौजूदा समय में उपलब्ध Realme 10 Pro+ 5G घुमावदार AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करने के लिए लाइनअप में एकमात्र फोन है।

Realme 11 Pro, Realme 11 Pro+ स्पेसिफिकेशन
Realme 11 Pro सीरीज में एक समान डिजाइन फुटप्रिंट होगा। मॉडल नंबर RMX3770 के साथ 11 प्रो और मॉडल नंबर RMX3740 के साथ 11 प्रो+ के पीछे एक सर्कुलर कैमरा आइलैंड है। अपफ्रंट, स्मार्टफोन दोनों फोन में एक घुमावदार डिस्प्ले है। इस सीरीज में एचडी + रिजॉल्यूशन के साथ 6.7-इंच घुमावदार AMOLED डिस्प्ले स्पोर्ट है। वहीं स्क्रीन में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा।
इमेज से पता चलता है कि 11 प्रो सीरीज के फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। कैमरा मॉड्यूल के टॉप पर एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी है। रियर पैनल के निचले सेंटर में रियलमी लोगो भी दिया गया है। फिलहाल, ब्रांड की ओर से आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन 2023 की दूसरी छमाही के शुरू हो सकता है।
Realme 10 Pro+ 5G बैटरी
11 प्रो+ 5जी में नया प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। Realme 10 Pro+ 5G में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल-कैमरा सेटअप, 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी और डाइमेंसिटी 1080 SoC है। भारत में बेस 6GB + 128GB मॉडल के लिए फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








