Realme 11 Pro की प्राइज लॉन्च से पहले लीक, इस दिन भारत में होगी एंट्री, यहां जानें सभी डिटेल्स

Realme 11 pro series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी अपनी नई सीरीज Realme 11 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी तहत realme 11 pro और realme 11 pro plus को एक साथ पेश कर सकती है। भारत में लॉन्च होने से पहले ही इस हैंडसेट के रैम और स्टोरेज की जानकारी लीक हो चुके हैं। अब इस हैंडसेट को लेकर आई नई लीक में इसके प्राइज का खुलासा किया गया है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर खासियत तक की जानकारी बताते हैं। जिसके साथ यह फोन देश में दस्तक दे सकता है।
Realme 11 Pro सीरीज
आपको बता दें ये हैंडसेट 8 जून को भारत में दस्तक देने जा रहा है। लॉन्चिंग के बाद से ही इस फोन के प्री-ऑर्डर सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इस अपकमिंग फोन को 8 से 14 जून 2023 तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके बाद इसे 15 जून से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
Realme 11 Pro Plus की संभावित स्पेसिफिकेशन
रियलमी ने इस सीरीज को भारत में लॉन्च करने से पहले ही चीनी बाजारों में पेश कर दिया है। जहां इस डिवाइस को 6.7 इंच फुल एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जो120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसमें 950 निट्स पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट दिया गया है। वहीं इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें 12GB तक रैम और 1TB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज शामिल किया गया है। यह फोन Android 13 आधारित Realme UI 4.0 पर काम करेगा। इसके बाद अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें यूजर्स को 200MP सैमसंग ISOCELL HP3 सेंसर के साथ OIS सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,870mAH बैटरी को शामिल किया है।

Realme 11 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन
वहीं Realme 11 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको इस फोन में Realme 11 Pro Plus जैसे ही कई फीचर्स मिल सकते हैं। रियलमी 11 प्रो में डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसमें f/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का भी सपोर्ट इसमें दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 512 GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है।
Realme 11 Pro सीरीज की इतनी हो सकती है कीमत
दरअसल इस सीरीज की यूरोप में लॉन्च की गई डिटेल्स सामने आई है। जिसके आधार पर टिप्स्टर पारस गुगलानी ने NewzOnly के साथ मिलकर इस अपकमिंग फोन की कीमत का खुलासा किया है। Realme 11 Pro 5G को यूरोप में दो स्टोरेज वेरियंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसकी शुरुआती कीमत 310 यूरो (लगभग 27,000 रुपये) तय किया जा सकता है। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Sunrise Beige और Astral Black कलर में लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक भारत में लॉन्च होने वाले सीरीज के फीचर्स और कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications