Realme 11 सीरीज के रेंडर्स लीक, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 200MP का कैमरा

Realme 11 series renders leaked: अपने लॉन्चिंग से पहले ही Realme 11 सीरीज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी इसके लॉन्चिंग तो कभी इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर आय दिन तरह-तरह की जानकारियां आती रहती हैं। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में अब Realme के इस नए अपकमिंग स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। जो इस वक्त खास चर्चा का विषय बना हुआ है।
लीक हुए रेंडर में इस नए अपकमिंग स्मार्टफोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ नया रियर डिजाइन भी नजर आ रहा है। मिल रही जानकारी की बात करें तो बताया जा रहा है कि, इस सीरीज के Realme 11 Pro + में कंपनी MediaTek Dimensity 7000-सीरीज प्रोसेसर को शामिल कर सकती है। जिसमें 5000mAh की बैटरी भी शामिल रहेगी। इसी के साथ इस फोन में आपको 200 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है।

टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) द्वारा शेयर किए कथित रेंडर में इस अपकमिंग फोन के डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। रियलमी के सीरीज 11 के तहत दोनों मॉडल्स के डिजाइन एक जैसे होने की संभावा जताई जा रही है। इसके अलावा टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर भी Realme 11 Pro+ के कथित स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। टिपस्टर की माने तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। जो एक नए MediaTek Dimensity 7000-सीरीज SoC से लैस हो होगा। इसी के साथ इसमें यूजर्स को 16GB रैम और 1 TB तक का स्टोरेज भी दिया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि, Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंड्री सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसी के साथ कंपनी अपने आगामी सीरीज में 5000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 80W और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। वहीं डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लम्बाई 161.6mm, चौड़ाई 73.9mm, मोटाई 8.2mm और वजन 183 ग्राम हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








