Home
Mobile

Realme 11 सीरीज 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मई में होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Realme 11 सीरीज 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मई में होगा लॉन्च

Realme 11 सीरीज की लॉन्चिंग डेट को लेकर जहां एक तरफ तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए अगले महीने यानी कि मई में लॉन्च करने का खुलासा कर दिया है। Realme के 11 सीरीज को सबसे पहले चाइना में लॉन्च किया जाएगा।

दरअसल कंपनी ने पोस्टर जारी करते हुए Realme 11 series के लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। पोस्टर जारी होते ही Realme 11 5G, Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro Plus 5G के लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने इस सीरीज में शामिल होने वाले किसी भी स्मार्टफोन के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया है।

11 Pro और 11 Pro+ में हो सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन

Realme 11 सीरीज के इन अपकमिंग दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हो सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले का यूजर्स को दिया जाएगा। इसी के साथ दोनों स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल भी मिल सकता है। दोनों ही फोन में Dimensity 1080 चिपसेट का यूज किया जा सकता है। वहीं इनके स्टोरेज की बात की जाए तो 16 GB तक रैम और 1 Tb तक की स्टोरेज इन स्मार्टफोन में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी के साथ ही इन दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

11 Pro और 11 Pro+ का कैमरा

11 Pro के कैमरे की बात की जाए तो Realme 11 Pro में यूजर्स को 108 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस मिलेगा। इसी के साथ इसमें 33W का फास्ट चार्जर भी दिया जाएगा।

वहीं Realme 11 Pro+ के कैमरे की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसराा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जाएगा। । इसी के साथ इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 67W रैपिड चार्जर भी दिया जाएगा।

हालांकि, इससे पहले भारत में Samsung, Redmi, Motorola और Infinix जैसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 11 Pro series is being launched in May. A poster has been released by the company disclosing this. In this upcoming smartphone of Realme, the curved AMOLED display has been included in the front in the 11 series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X