Home
Mobile

Realme 11 सीरीज 10 मई को देगी दस्तक, 200 MP का कैमरा के साथ मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Realme 11 सीरीज 10 मई को देगी दस्तक

Realme 11 Series Launch: अपने लॉन्चिंग से पहले ही रियलमी 11 सीरीज फोन को लेकर कई जानकारियां अब तक सामने आ चुकी हैं। इसी बीच कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी की ऑफिशियल टीजर के अनुसार रियलमी 11 सीरीज को अगले महीने 10 मई को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें कंपनी इस सीरीज के तीन मॉडल्स Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ स्मार्टफोन को एक साथ बाजार में उतार सकती है।

Realme 11 Series के संभावित स्पेसिफिकेशन

कभी इसके स्पेसिफिकेशन तो कभी फीचर्स को लेकर Realme 11 Series चर्चाओं में बना हुआ है। इसी के तहत अभी कुछ समय पहले ही चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA लिस्टिंग ने रियलमी 11 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था। जिसमें बताया गया था कि, रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.7 इंच कर्व्ड-एज एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इन अपकमिंग फोन्स में कंपनी फुल एचडी+ रेजॉलूशन डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स को शामिल कर रही है। वहीं रियलमी 11 प्रो मॉडल में कंपनी दो कैमरा सेटअप दे रही है, जिसमें 100 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा शामिल है। सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएग। इसी के साथ इस वेबसाइट पर Realme 11 Pro की तस्वीरें भी शेयर की गई थीं। वहीं रियलमी 11 सीरीज के प्रो प्लस की बात करें तो इसमें कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा ऑफर कर सकती है।

Realme 11 Series में 5,000mAh तक की मिल सकती है बैटरी

कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को एक नया मीडियाटेक डाइमेसिटी 7000 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। इसी के साथ आपको इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है। वहीं डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लम्बाई 161.6mm, चौड़ाई 73.9mm, मोटाई 8.2mm और वजन 183 ग्राम हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker Realme is launching its upcoming smartphone Realme 11 series in China on May 10 next month. In which the company can simultaneously launch three models of this series, Realme 11, Realme 11 Pro and Realme 11 Pro+ smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X