Home
Mobile

200MP कैमरा और दमदार फीचर के साथ Realme 11 Series लॉन्च, यहां जानें कीमत और खूबियां

Realme 11 Series दमदार फीचर और 200 MP कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme 11 Series Launched : Realme अपने नई 11 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G को एक साथ पेश किया है। रियलमी के इन नए फोन्स में आपको दमदार कैमरे के साथ तगड़े फीचर्स भी मिल रहे है। तो आइए आपको इन फोन्स के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

रियलमी के इस सीरीज के तहत लॉन्च हुआ Realme 11 Pro+ काफी समय से लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। कारण है इस स्मार्टफोन का 200MP प्राइमरी कैमरा जिसे लेकर ग्राहक भी काफी उत्साहित हैं।

Realme 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स

इसमें यूजर्स को डुअल-सिम सपोर्ट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ का स्क्रीन डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1,080x2,412 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। रियलमी का यह लेटेस्ट हैंडसेट Android 13 बेस्ड कंपनी के Realme UI 4.0 कस्टम स्किन पर चलता है। इसके अलावा इसमें आपको Mali-G68 GPU और 12GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिल रहा है।

Realme 11 Series दमदार फीचर और 200 MP कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कैमरे की बात करें तो आपको 200 मेगापिक्सल Samsung HP3 सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी शामिल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 12GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रहा है।

बैटरी की बात करें तो Realme 11 Pro+ में यूजर्स को 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। इसी के साथ फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Realme 11 Pro+ की कीमत

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Realme 11 Pro+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की शुरुआती कीमत CNY 1,999 यानि लगभग 24,000 रुपये रखी है। आपको बता दें, चीन में इस हैंडसेट की सेलिंग 15 मई से शुरू कर दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 11 Series has been launched by the company in China with 200 megapixel camera and powerful features. Under which Realme 11, Realme 11 Pro and Realme 11 Pro+ 5G have been introduced. In Realme 11 Pro +, users have been given a 6.7-inch full-HD + screen display with dual-sim support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X