Home
Mobile

8 जून को Realme 11 Pro सीरीज भारत में होगा लॉन्च, 100W चार्जिंग सोपर्ट के साथ मिलेंगे ये फीचर, जानिए डिटेल्स

8 जून को Realme 11 Pro सीरीज भारत में होगा लॉन्च,मिलेंगे ये धांसू फीचर

Realme 11 Pro Series Launch In India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने आखिरकार अपने 11 प्रो सीरीज को भारत में लॉन्च करने का खुलासा कर दिया है। जिसके तहत कंपनी Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को एक साथ पेश करेगी। रियलमी अपने इस सीरीज को भारतीय बाजारों में 8 जून को लॉन्च करने जा रही है। Realme 11 Pro सीरीज का प्रचार एक्टर शाहरुख खान करेंगे, जिन्हें कंपनी ने हाल ही में रियलमी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसके डिटेल्स सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार कंपनी अपने यूजर्स को 100W चार्जिंग सोपर्ट के साथ कई धांसू फीचर्स दे रही है। चो चलिए आपको इस फोन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme 11 Pro 5G Series के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें, भारत में आने से पहले इस 11 प्रो सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को लेकर सामने आई डिटेल्स के अनुसार Realme 11 Pro को 12 GB तक रैम और 256 GB तक स्टोरेज के साथ देश में लॉन्च किया जाएगा। वहीं Realme 11 Pro Plus को भी 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ ही लाया जा सकता है। दोनों डिवाइस में एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बिज और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन दिया जा सकता है। रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो (1,080x2,412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग के साथ आ रहा है। इस हैंडसेट में TUV रीनलैंड फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन मिलता है। रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस में ऑक्टा-कोर 6एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर को शामिल किया गया है।

वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो रियलमी 11 प्रो में डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसमें f/1.75 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का भी सपोर्ट है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं कंपनी ने रियलमी 11 प्रो प्लस में कैमरा फीचर्स को हाईलाइट किया है। इस फोन में 'सुपर ओआईएस' और एफ/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल सैमसंग एचपी3 सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। फोन में सेकेंडरी कैमरा f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

8 जून को Realme 11 Pro सीरीज भारत में होगा लॉन्च,मिलेंगे ये धांसू फीचर

रियलमी 11 प्रो 512 GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा, वहीं रियलमी 11 प्रो प्लस 1 TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। दोनों प्रो मॉडल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जोड़ा गया है। इनमें हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट के साथ डुअल लीनियर स्पीकर और न्वाइज रिडक्शन के साथ डुअल माइक्रोफोन दिया गया है। इन दोनों हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है। प्रो के साथ 67W फास्ट चार्जिंग और प्रो प्लस के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Realme 11 Pro सीरीज के संभावित कीमत

कंपनी ने Realme 11 Pro को CNY 1,699 (लगभग 20,000 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया है। वहीं Realme 11 Pro+ को CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया। भारत में भी कंपनी इसी के आसपास की कीमत के साथ इसे लॉन्च कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is going to launch the Realme 11 Pro series in India on June 8. Under which Realme 11 Pro and Realme 11 Pro+ will be introduced together. Realme 11 Pro series will be offered with up to 12 GB of RAM and up to 256 GB of storage
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X