Realme 11x 5G भारत में आज से बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और डिस्काउंट ऑफर
Realme 11x 5G Price: रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 11x की सेल आज यानि कि, 30 अगस्त को शुरू कर दी गई है। जिसे आप भारी भरकम डिस्काउंट के तहत खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट पर कंपनी अपने ग्राहकों को कई शानदार ऑफर का लाभ दे रही है। आपको बता दें, हाल ही में स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने भारतीय ग्राहकों के लिए Reame 11 और Realme 11x 5G के देश में लॉन्च किया है। दोनों फोन्स की प्री-बुकिंग 23 अगस्त से ही शुरू कर दी गई है। वहीं रियलमी 11x 5G को आज से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत ऑफर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme 11x 5G कीमत
Realme 11x 5G के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट को कंपनी ने 14,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। वहीं इसके 8 GB रैम और 128 GB स्टेोरेज की कीमत 15,999 रुपये तय किया गया है। जिसमें यूजर्स को पर्पल डॉन और मिडनाइट ब्लैक दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।
यहां से करें खरीदारी
Realme 11x 5G स्मार्टफोन को आप कंपनी की ऑफिशियल साइट रियलमी इंडिया , फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही बैंक कार्ड के साथ फोन पर ग्राहक 1000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

Realme 11x 5G स्पेसिफिकेशन्स
Realme 11x 5G में 6.72 इंच IPS LCD फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 90 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कंपनी ने अपने इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट से लैस किया है। जिसमें 6 GB और 8 GB रैम के ऑप्शन और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 के साथ आ रहा है।
इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा , 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरे से लैस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए आपको इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और ए-जीपीएस जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








