realme 11x 5G vs realme 11 5G: दोनों फोन में क्या है अंतर? कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ
realme 11x 5G vs realme 11 5G: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (realme) ने अपने दो नए हैंडसेट realme 11x 5G और realme 11 5G को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी के दोनों स्मार्टफोन वैसे तो देखने में एक जैसे हैं, लेकिन इनके फीचर्स और कीमत काफी अलग हैं। आज हम आपको रियलमी के इन दोनों लेटेस्ट फोन्स के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिससे कि आप अपने इनमें से सही फोन का चुनाव कर सकें। तो चलिए आगे आपको इन दोनों फोन में मिलने वाले फीचर्स और इसकी कीमत से रूबरू करवाते हैं।
कीमत
Realme 11 5G स्मार्टफोन में आपको ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तय किया गया है। वहीं Realme 11X 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने पर्पल डॉन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय किया गया है।
डिस्प्ले
realme 11 5G में 6.72 इंच के डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं realme 11x 5G स्मार्टफोन को 6.72 इंच के डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है।

प्रोसेसर
realme 11 5G को Dimensity 6100+ 5G चिपसेट के लैस किया गया है। वहीं realme 11x 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट शामिल किया गया है।
स्टोरेज
कंपनी ने realme 11 5G में 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। फोन 6GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ आएगा । इसके साथ ही 8GB+8GB डायनैमिक रैम के साथ पेश किया गया है। वहीं realme 11x 5G स्मार्टफोन 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme 11 5G को 108MP 3x Zoom Camera, 2MP पोर्ट्रेट कैमरा मिला है । इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं realme 11x 5G को 64MP 2x Zoom Camera के साथ लाया गया है, जिसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी
रियलमी ने अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए realme 11 5G में 5000mAh बैटरी शामिल की है, जो 67W SUPERVOOC चार्जर सपोर्ट के साथ आ रहा है। वहीं realme 11x 5G स्मार्टफोन को 33W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








