Home
Mobile

Realme 11x 5G की जल्द होगी भारत में एंट्री, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन के साथ 108MP कैमरा

Realme 11x 5G : स्मार्टफोन ब्रांड Realme जल्द ही अपना नया सीरीज Realme 11 को भारत में लाने की तैयारियों में जुटी है। जिसके तहत कंपनी Realme 11x 5G को भारतीय बाजार में पेश करेगी। इस फोन को बजट फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। जिसमें प्रिमियम डिजाइन के साथ 108 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें कई और धांसू फीचर्स को शामिल किया जाएगा। तो आइए आपको आगे इस अपकमिंग स्मार्टफोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।

Realme 11x 5G लॉन्च

सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार Realme 11x 5G को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट के साथ लाए जाने की उम्मीद है। बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और टॉप-एंड वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन्स को पर्पल डॉन और मिडनाइट ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है।

Realme 11x 5G की जल्द होगी भारत में एंट्री, जानें कीमत

Realme 11x 5G की खासियत

Realme 11x 5G को 6.72-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जो 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा । वहीं प्रोसेसर की बात करें तो 6nm प्रोसेस और 2.2GHz क्लॉक स्पीड पर आधारित नई मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ 5G चिपसेट से लैस किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mah की बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy F34 5G आज भारत में होगा लॉन्च

Samsung Galaxy F34 5G के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50मेगापिक्सल के साथ आएगा। इसके अलावा गेमर्स के लिए इस फोन को Exynos 1280-5nm प्रोसेसर से लैस किया गया है, जो गेमर्स को एक शानदार एक्सपीरियंस कराएगा। Samsung Galaxy F34 5G को 6.5 इंच फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन के फ्रंट कॉरनिंग गोरिल्ला ग्लास 5 और वाटरड्रॉप स्टाइल कटआउट दिया जा सकता है। फोन में 5G के 11 बैंड और स्मार्ट हॉट स्पॉट शामिल होंगे। वहीं इसे Exynos 1280 5nm प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। जो गेमर्स को वीडियो गेम खेलने का एक शानदार एक्सपीरियंस कराएगा। इसके अलावा इसमें 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिल सकता है। जिसे आवश्यकतानुसार माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 11x 5G is ready to knock in India soon. The company can introduce Realme 11x 5G in the Indian market with two variants.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X