Home
Mobile

Realme 12 4G के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस से उठा पर्दा, यहां जानें सबकुछ

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने साल की शुरूआत मार्च में ही अपने Realme 12 सीरीज को लॉन्च किया था। उस समय कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन का 5G मॉडल पेश किया था।

हालांकि, अब कंपनी इसके 4G मॉडल को भी ला रही है। लेकिन Realme 12 4G के आने से पहले ही इसके सभी स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स लीक हो गई है।

 Realme 12 4G के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस से उठा पर्दा

जिसके अनुसार यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा सहित 5000mAh की बैटरी से लैस होगा। तो चलिए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर सभी स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में बताते हैं।

Realme 12 4G की भारत में कीमत- इस फोन की कीमत देश में 15 हजार रुपये से लेकर 17 हजार रुपये के बीच तय किया जा सकता है। वहीं बिक्री की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, इसकी सेल 7 जून से शुरू की जा सकती है।

Realme 12 4G के स्पेसिफिकेशंस- फेमस टिप्स्टर पारस गुगलानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इस आगामी फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर की है। Realme 12 4G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 685 4G चिपसेट दिए जाने का टिप्स्टर ने दावा किया है। जो 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज से पैक्ड होगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित Realme UI 5.0 पर काम करेगा।

 Realme 12 4G के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस से उठा पर्दा

इसके अलावा इस फोन में टॉप पर पंच होल कटआउट दिया जाएगा, जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट होगा। वहीं रियर कैमरे की बात करें तो Sony LYT-600 के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है।

डिजाइन की बाता की जाए तो Realme 12 4G का डिजाइन सीरीज के अन्य मॉडल्स के समान ही होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में 5000mAh तक की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 67W फास्ट चार्जर के साथ आएगा।

फोन में रेनवॉटर स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जिससे हल्के बारिश और गीला होने पर भी फोन को स्मूदली यूज किया जा सकता है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 12 4g full specifications leaked ahead launch know price and everything
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X