Realme 12 5G, 12+ 5G आज भारत में देगे दस्तक, लॉन्च से कीमत डिटेल लीक, यहां जानें सबकुछ
Realme अपने 12 सीरीज के तहत आज भरतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही फोन की प्राइस डिटेल लीक हो गई है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।
Realme 12 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी 19 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध करा सकती है। आपको बता दें, देश में उपलब्ध कराए जाने से पहले ही कंपनी ने इन्हें इंडोनेशिया में पेश कर दिया है।

Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को आज यानी 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ही टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने सोशल मीडिया हैंडल X एक एक पोस्ट शेयर कर दोनों फोन की कीमत का खुलासा किया है।
जिनके अनुसार Realme 12 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फोन Twilight Purple और Woodland Green दो कलर ऑप्शन में आ सकता है।

वहीं Realme 12+ 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 22,999 कीमत के साथ लिस्टेड दिखाया गया है। यह फोन Navigator Beige और Pioneer Green कलर में आ सकता है।
इसमें प्रोसेसर की बात करें तो फोन को MediaTek Dimensity 6100+ SOC के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसमें 8GB रैम, 5,000mAh बैटरी और 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है।

Realme 12+ 5G स्पेक्स: Realme 12+ 5G के इंडोनेशियन मॉडल को 6.67 इंच FHD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
इस फोन को MediaTek Dimensity 7050 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। यह फोन रेनवॉटर स्मार्ट टच के साथ आ रहा है, जिसे यूजर बारिश में गीले हाथों से इजली इस्तेमाल कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 लेंस से पैक्ड है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर इसमें दिया गया है। सेल्फी के लिए AI फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जो 16 मेगापिक्सल का है।
यह फोन Android 14 आधारित Realme UI 5.0 पर काम करेगा। जिसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। इस फोन का डाइमेंशन 162.95mm x 75.45mm x 7.87mm और वजन 190 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








