Home
Mobile

Realme ने दो नए सस्ते 5G स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Realme 12 5G Series Launched: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, रियलमी ने अपने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। जिसे Realme 12 5G और Realme 12+ 5G के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने प्लस मॉडल को 5000mAh बैटरी के साथ उपलब्ध कराया है।

अगर आप भी इस वक्त नया स्मर्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 20 हजार रुपये भी कम है, तो रियलमी के फोन्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। तो आइए आगे दोनों फोन की कीमत व खूबियों के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Realme ने दो नए सस्ते 5G स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

Realme 12 5G सीरीज की कीमत: Realme 12 5G को दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके 6GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8GB रैम/128GB स्टोरेज को 17,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को वूडलैंड ग्रीन और ट्विलाइट पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है।

Realme 12+ 5G को भी आप दो वेरिएंट में पेश खरीद सकेंगे। इसके 8GB रैम/128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB रैम/256GB स्टोरेज को 21,999 रुपये पेश किया गया है। जिसे नेविगेटर बिज और पायोनीर ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

Realme ने दो नए सस्ते 5G स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

ऑफर्स
इन दोनों फोन की बिक्री आज दोपहर 3 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी जाएगी। वहीं ग्राहक अगर SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड के इसे खीदते हैं, तो कंपनी 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी इस पर दे रही है।

Realme 12+ 5G के स्पेसिफिकेशन: रियलमी 12+ 5G में आपको 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो रिफ्रेश रेट 120Hz, रिज़ॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है।

Realme ने दो नए सस्ते 5G स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

इसमें प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। आपको फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 OS पर चलता है। इसमें 3डी वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन में हेवी-लोड वाली गेमिंग के दौरान काम आता है।

इस फोन के पिछले हिस्से में 50MP का Sony LYT 600 सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 67W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 12+ 5G में एक स्मार्ट रेनवाटर टच फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स इस फोन को बारिश या गीले हाथ से भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल SA मोड, 5G NR NSA, 2.4/5GHz वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.2 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Pioneer Green और Navigator Beige में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme 12 5g and realme12 plus launched in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X