Home
Mobile

Realme 12 Plus 5G में मिलेगा रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर, इस दिन होने जा रही एंट्री, यहां जानें सबकुछ

Realme 12+ 5G: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी जल्द ही अपने 12 सीरीज के नए मॉडल को भारतीय बाजार में पेश करने जा रहा है। जिसे Realme 12+ 5G के नाम से जाना जाएगा।

इस फोन को कंपनी अगले महीने यानी कि, 6 मार्च को लॉन्च करेगी। मिड रेंज सेगमेंट में लाया जाएगा। रियलमी का यह आगामी फोन रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर के साथ कई धांसू फीचर्स से लैस होगा। तो आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।

Realme 12 Plus 5G में मिलेगा रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर,इस दिन होगा लॉन्च

Realme 12+ 5G की कीमत: रियलमी के इस फोन की कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने फिलहाल अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन की कीमत 20,000 रुपये तक तय की जा सकती है।

रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर: रियलमी के इस हैंडसेट में आपको रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर मिलेगा। जो इसे अन्य फोन्स से अलग बनाता है।

Realme 12 Plus 5G में मिलेगा रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर,इस दिन होगा लॉन्च

Rainwater smart touch फीचर के तहत यूजर इस फोन को गीले हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा। गौरतलब है कि, हाल ही में OnePlus ने भी एक्वा टच फीचर के साथ अपने लेटेस्ट सीरीज को लॉन्च किया है।

Realme 12+ 5G फीचर्स: रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर के लिए इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज का अमोल्ड पैनल दिया गया है। वहीं एक फेमस टिपस्टर की मानें तो इस आगामी फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन के लॉन्चिंग टीजर से इस बात की जानकारी सामने आई है कि, फोन के टॉप पर पंच-होल-स्टाइल का नोच भी मिलेगा।

Realme 12 Plus 5G में मिलेगा रेनवॉटर स्मार्ट टच फीचर,इस दिन होगा लॉन्च

Realme 12+ 5G कैमरा: फोटोग्रफी के लिए रियलमी के इस स्मार्टफोन में OIS के साथ में 50MP Sony LYT600 का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही रियलमी इस मॉडल में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिए जानें की संभावना है। यह फोन 16MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।

Realme 12+ 5G को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी का इस फोन का वजन लगभग 190 ग्राम का हो सकता है। इसके साथ ही इसकी मोटाई 7.87mm तक होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 12 Plus 5G will be launched with Rainwater Smart Touch feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X