Home
Mobile

Realme 12 Pro और 12 Pro Plus की भारत में हुई धमाकेदार एंट्री, कीमत जान झूम उठेंगे आप

Realme 12 Pro series: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, रियलमी ने अपने Realme 12 Pro सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए लाइनअप में कंपनी ने रियलमी 12 प्रो और रियलमी 12 प्रो प्लस दो स्मार्टफोन शामिल किए हैं।

सबसे खास बात यह है कि, इन दोनों डिवाइसेज को मिड रेंज सेगमेंट में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के इस फोन का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद मिड रेंज सेगमेंट में वनप्लस, शाओमी और सैमसंग के दूसरे स्मार्टफोन्स से होगा।

Realme 12 Pro और 12 Pro Plus की भारत में हुई धमाकेदार एंट्री

Realme 12 pro के स्पेक्स: रियलमी के नए स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का कर्व्ड फुल HD+AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें 50MP Sony IMX890 सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ मिल रहा है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 5,0000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन Android14 पर आधारित realmeUI 5.0 सॉफ्टवेयर स्किन के साथ आ रहा है।

Realme 12 Pro और 12 Pro Plus की भारत में हुई धमाकेदार एंट्री

कीमत की बात करें तो Realme 12 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट मॉडल को महज 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 8GB और 256GB वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये तय हुआ है। इन दोनों वेरियंट पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Realme 12 pro Plus 5g के स्पेक्स: इसमें आपको 6.7 इंच कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इस फोन को कंपनी ने ROLEX इंस्पायर्ड लग्जरी वॉच डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 64MP OIS पेरिस्कोप सेंसर के साथ 120xतक जूम मिलेगा।

Realme 12 Pro और 12 Pro Plus की भारत में हुई धमाकेदार एंट्री

इसके साथ ही 50MP Sony IMX890 सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया गया है। यह फोन में Android 14 पर बेस्ड realmeUI सॉफ्टवेयर स्किन के साथ आ रहा है। इसे IP65 रेटिंग दी गई है।

प्रो प्लस मॉडल की कीमत की बात करें तो इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रूपये और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। इस सभी वेरिएंट्स को 2000 तक के कूपन डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The base variant model of Realme 12 Pro 5G with 8GB RAM and 128GB storage has been launched for Rs 25,999. Whereas the price of its 8GB and 256GB variants has been fixed at Rs 26,999. A coupon discount of Rs 2,000 is also available on both these variants.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X