Realme 12 Pro 5G सीरीज की पहली सेल आज, जानें कीमत से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ
Realme 12 Pro 5G Series First Sale: हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए Realme12 Pro 5G सीरीज की आज से सेल शुरू हो रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Realme 12 Pro+ 5G और Realme 12 Pro 5G दो नए फोन्स लॉन्च किए थे।
रियलमी के इस लेटेस्ट सीरीज की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जिसे ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियली वेबसाइट से खरीद सकेंगे। अगर आप इन फोन्स को खरीदना चाहते हैं, तो आइए आगे इनकी कीमत, ऑफर और फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Realme 12 Pro 5G सीरीज की कीमत- Realme 12 Pro 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये कंपनी ने तय किया। जिसे नेविगेटर बेज और सबमरीन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
Realme 12 Pro+ 5G के 88GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12 GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। इसे नेविगेटर बेज, सबमरीन ब्लू और एक्सप्लोरर रेड कलर में खरीदा जा सकता है।

Realme 12 Pro 5G की खासियत- इस फोन में आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही इसमें 8 जीबी की रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मेल रही है।
इसमें मेन केमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 है, दूसरा 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 टेलिफोटो सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है।

Realme 12 Pro+ 5G के खासियत- इसमें 6.7 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया है। जो 12 जीबी की रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज से पैक्ड है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 है। दूसरा 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B और तीसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह 120X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, इसमें कंपनी ने 5000mAh बैटरी शामिल की है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








