Home
Mobile

Realme 12 Pro 5G सीरीज के लॉन्च से पहले डिटेल्स आए सामने, 120x सुपर जूम कैमरा से होगा लैस

Realme जल्द ही अपने 12 Pro 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें दो मॉडल Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ शामिल होंगे। हालांकि लॉन्च से पहले ही रियलमी 12 प्रो 5G सीरीज के डिटेल्स का खुलासा हो चुका है।

29 जनवरी को होगा लॉन्च: ये सीरीज भारतीय बाजार में 29 जनवरी को दस्तक देंगे। Realme 12 Pro 5G को कंपनी 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप लेंस से लैस कर सकती है। इसके एक मॉडल में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ सोनी IMX890 सेंसर भी मिल सकता है।

Realme 12 Pro 5G सीरीज के लॉन्च से पहले डिटेल्स आए सामने

Realme 12 Pro में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि, Realme 12 Pro+ को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। चलिए Realme 12 Pro 5G सीरीज के बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

बता दें, Realme ने X पर अपने इस आगामी सीरीज के कई टीजर जारी किए हैं, जिससे इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ गई है। इस लाइनअप में 120x सुपर जूम सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप लेंस मिलने की उम्मीद है।

Realme 12 Pro 5G सीरीज के लॉन्च से पहले डिटेल्स आए सामने

Realme 12 Pro 5G सीरीज में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 सेंसर शामिल होगा। वहीं Realme 12 Pro में 200 मेगापिक्सल कैमरा यूनिट दिया जा सकता है। जिसे पिछले साल के Realme 11 Pro+ में देखा गया था।

कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर इस फोन के कैमरा सैंपल को भी शेयर कर दिया है। कंपनी का कहना है कि, इसमें दिए गए सेंसर अन्य फ्लैगशिप में इस्तेमाल किए गए 1/2.52 इमेज सेंसर से 27.62 प्रतिशत बड़ा है।

Realme 12 Pro 5G सीरीज के लॉन्च से पहले डिटेल्स आए सामने

Flipkart के जरिए होगी बिक्री: इस फोन को ब्लू और क्रीम कलर ऑप्शन में लाए जानें की खबर है। भारत में Realme 12 Pro 5G सीरीज की एंट्री 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे IST पर होगी। जिसके बाद इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।

इस सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। Realme 12 Pro और 12 Pro+ के साथ तीसरा मॉडल 12 Pro Max भी पेश किया जा सकता है। कंपनी दोनों मॉडल में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has released several teasers of its upcoming series on X, revealing information about its camera specifications. This lineup is expected to get 64 megapixel OmniVision OV64B periscope lens with 120x super zoom support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X