Realme 12 Pro , 12 Pro Plus की डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक, यहां जानें सबकुछ
Realme Upcoming Smartphone: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन Realme 12 Pro और 12 Pro Plus को भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। इसके टॉप मॉडल को ब्रांड पेरिस्कोप लेंस से पैक्ड कर सकता है। कंपनी ने X ( पूर्व में ट्विटर ) पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें बियॉन्ड 200MP, पेरिस्कोप अवेट्स लिखा है। जिसका मतलब है कि, 200MP के कैमरे वाले फोन में पेरिस्कोप लेंस का इंतजार है। इससे पहले भी कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिसमें नो पेरिस्कोप, नो फ्लैगशिप कैप्शन दिया था। तो आइए आइए आपको आपको आगे इस आगामी फोन की अब तक सामने आई डिटेल्स बताते हैं।

Realme 12 Pro , 12 Pro Plus डिटेल्स
लीकस्टर इंशान अग्रवाल ने Realme 12 Pro और 12 Pro Plus की फोटो शेयर की हैं। जिससे इस आगामी फोन के डिजाइन की जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। सामने आई फोटो की माने तो ब्रांड Realme 12 Pro और 12 Pro Plus को 20X जूम फीचर के साथ पेश करेगा। उम्मीद की जा रही है कि, ये पेरिस्कोप लेंस के लिए दिए जाएंगे। लीक इमेजेस में इस अपकमिंग फोन का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है। जिसमें राउंड मॉड्यूल में कैमरा सेटअप दिया गया है। लीक्स की मानें तो Realme 12 Pro Plus को स्नैपड्रैगन 7th जेन 2 SOC चिपसेट से लैस किया जा सकता है।
फोटो में रियलमी 12 प्रो और रियलमी 12 प्रो प्लस के बैक में एक सर्कुलर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल फोन के पीछे ऊपर साइड की ओर ठीक सेंटर में है। जिसमें चार कैमरा फिट किया गया और एक एलईडी फ्लैश इसमें दिया गया है। इसका कैमरा मॉड्यूल एक मेटल रिंग के साथ आएगा, जो इस स्मार्टफोन के डिजाइन को प्रीमियम बनाएगा। इसके नीचे की तरफ बाईं ओर रियलमी का लोगो है।
Realme 12 Pro+ के स्पेक्स
Realme 12 Pro+ को लेकर रिपोर्ट्स की मानें तो इसे Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। Realme 12 सीरीज में कथित तौर पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। जिसमें तीन सेंसर होंगे। रियलमी प्रो प्लस में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट दिया जाएगा। वहीं प्रो को बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 3 SoC चिप और 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 टेलीफोटो दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








