Home
Mobile

Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन आए सामने

Realme Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme जल्द ही अपने दो नए हैंडसेट Realme 12 Pro और 12 Pro+ को हाल लॉन्च कर सकती है। जिसे हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से सर्टिफिकेशन मिला है। इन फोन्स के आने से पहले ही इसके अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिससे इसके स्पेक्स की जानकारी भी लॉन्च से पहले लीक हो चुकी है। तो आइए आपको आगे रियलमी 12 प्रो और रियलमी 12 प्रो प्लस की डिटेल्स बताते हैं।

Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट

Realme 12 Pro और Pro+ को मिला BIS सर्टिफिकेशन

रियलमी 12 प्रो और प्रो प्लस को 8 दिसंबर 2023 को ही BIS की तरफ से प्रमाणित हो चुका है। Realme 12 Pro को मॉडल नंबर RMX3842 और Realme 12 Pro+ मॉडल नंबर RMX3840 के साथ देखा गया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, ये दोनों स्मार्टफोन्स को मार्केट में जल्द पेश किया जा सकता है।

SDPPI सर्टिफिकेशन साइड पर भी आ चुके हैं नजर

Realme 12 Pro+ जिसका मॉडल नंबर RMX3840 है, इसे इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया जा चुका है।

Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ के लीक स्पेक्स

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो Realme 12 Pro सीरीज को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। Realme 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके रियर में 32-मेगापिक्सल Sony IMX709 टेलीफोटो सेंसर दिए जानें की उम्मीद है। वहीं प्रो+ में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64-मेगापिक्सल ओमनीविज़न OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

Realme ने हाल ही में GT 5 Pro को किया है लॉन्च

Realme GT 5 Pro में 6.78-इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और स्क्रीन 4500 Nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा। अपने इस डिवाइस में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया है। जो 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज से लैस है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन लेंस 50MP का Sony LYT-T808 सेंसर और सेकेंडरी कैमरा 50MP Sony IMX890 सेंसर के साथ आ रहा है। ये एक पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है, जो OIS+ EIS के साथ आता है। वहीं तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5400mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 12 Pro and Realme 12 Pro+ have recently received certification from the Bureau of Indian Standards (BIS). Although no specific information has been revealed about it, some specifications related to the phone have been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X