Realme भारत में जल्द नया स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल
Realme 12 5G: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने अपने आगामी हैंडसेट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का संकेत दिया है। 'नो पेरिस्कोप नो फ्लैगशिप' कैप्शन के साथ ब्रांड ने X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। रियलमी अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही Realme 12 Pro सीरीज लॉन्च कर सकती है। जिसे पेरिस्कोप लेंस के साथ लाए जाने की उम्मीद है। तो आइए आगे इसकी लॉन्च डेट से लेकर इसमें मिलने वाले सभी खूबियों को जानते हैं।

रियलमी ने नए साल के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में नए स्मार्टफोन के लॉन्च का टीज किया है। कंपनी के अनुसार इसके बारे में 3 जनवरी को अधिक जानकारी दी जाएगी। इस टीजर से अनुमान लगाया जा रहा है कि, ये Realme 12 Pro और 12 Pro+ स्मार्टफोन हो सकते हैं। बता दें, इससे पहले हाल ही में इन फोन्स को टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। जिससे इनके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है।
Realme 12 Pro Plus इस प्रोसेसर से होगा लैस
फेमस टिप्सटर Abhishek Yadav की मानें तो Realme 12 Pro+ को इस महीने यानि कि, जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। जो क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 SoC चिपसेट से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जाने की उम्मीद है। वहीं इसके Realme 12 Pro+ को कंपनी Oppo Find X6 के समान कैमरा दे सकती है। आपको बता दें, Oppo Find X6 में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है।
Realme 11 Pro+ के स्पेक्स
रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.70 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 दिया गया है। रियलमी का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर रन करता है। जिसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया है। जो 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का इसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








