Home
Mobile

Realme 12 Pro Max 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें सभी डिटेल

Realme 12 Pro Max 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme इस महीने के आखिर में 29 जनवरी को अपने आगामी ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Realme 12 Pro 5G और Realme 12 Pro+ 5G को लॉन्च करने जा रहा है। Realme 12 Pro सीरीज की लॉन्चिंग पास आते ही खबरें आ रही है कि, कंपनी अपने इस सीरीज में तीसरा वेरिएंट Realme 12 Pro Max 5G को भी शामिल कर सकती है। दरअसल फेमस टिप्सटर योगेश बरार ने Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल्स लीक की है। जिससे रियलमी 12 प्रो सीरीज के तहत तीसरा वेरिएंट भी पेश किए जाने की बात कही जा रही है। तो आइए Realme 12 Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Realme 12 Pro Max 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक

Realme 12 Pro Max 5G संभावित कीमत

रियलमी 12 प्रो मैक्स 5जी की स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसे 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB दो वेरियंट में लाया जा सकता है। इसके 8GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये तय की जा सकती है।

Realme 12 Pro Max 5G के संभावित स्पेक्स

दरअसल इस वेरियंट की एक फ्लिपकार्ट लिस्टिंग सामने आई, हलांकि इसे अब हटा लिया गया है। लेकि हटाए जाने से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके थे। रियलमी 12 प्रो मैक्स की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार इसके फ्रंट में कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले होगी। जिसमें रोलेक्स जैसा लग्जरी वॉच डिजाइन मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि, Realme 12 Pro Max 5G की डिजाइन और सभी खूबियां Pro+ वेरिएंट जैसे ही होंगे। अपने इस डिवाइस में कंपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दे सकती है। इसमें 8GB रैम यूजर्स को मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करेगा।

इस फोन को सबमरीन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके डिजाइन की बात करें तो इसे यह Realme 12 Pro+ के जैसा ही लुक दिया गया है। वहीं टिप्सटर की शेयर की गई इमेज से खुलासा हुआ है कि, Realme 12 Pro Max 5G के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 12 Pro Max 5G will have a curved-edge AMOLED display on the front. The company can provide 50 megapixel Sony IMX890 primary camera with Snapdragon 7s Gen 2 chip.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X