Realme 12 Pro+ 5G को कीमत से 4 हजार तक डिस्काउंट में खरीदने का मौका, जानें डिटेल
Realme ने इस साल की शुरूआत में ही Realme 12 Pro + मॉडल समार्टफोन को लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने 29,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया था। लेकिन इस फोन को आप वर्तमान में बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं।
दरअसल रियलमी 12 प्रो प्लस 5G को Flipkart भारी भरकम छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। वैसे तो इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट से आप बैंक ऑफर्स के तहत इस फोन को 4,000 रुपये तक की बचत के साथ खरीद सकते हैं।

हालांकि, ये ऑफर केवल SBI, Axis, HDFC और ICICI बैंक कार्ड धारकों को ही मिलेगा जिसके बाद आप इस फोन को 25,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
इसके अलावा Realme 12 Pro+ स्मार्टफोन के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 34,999 रुपये में बेचा जाता है।

जिस पर आपको 3,000 रुपये तक का बैंक ऑफर मिल रहा है। जिसके बाद इन फोन्स की प्रभावी कीमत क्रमश: 28,999 रुपये और 31,999 रुपये हो जाएंगी।
इतना ही नहीं इस फोन को आप 5,000 रुपये मंथली No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलाना एक्सचेंज ऑफर के तहत आप इसके बेस वेरिएंट को 23,400 रुपये तक की छूट के साथ भी खऱीद सकते है। लेकिन इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, Flipkart पर यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध है।

Realme 12 Pro+ 5G स्पेक्स- इस फोन में आपको 6.7 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony IMX 890 सेंसर मेन लेंस, OIS और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 64MP का ओमनीविजन OV64B सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी दी है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आ रहा है। बेहतरीन साउंड के लिए इसमें आपको Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








