Home
Mobile

Realme 12 Pro+, Realme 12+ पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, इतने कम दाम में खरीदें

Flipkart Big Saving Days Sale 2024 में कंपनी अपने ग्राहकों को कम दाम में स्मार्टफोन खरीदने का मौका दे रही है। इस सेल में आप Realme 12 Pro+ और Realme 12+ 5G को भी कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं, और हजारों तक की बचत भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इन पर मिलने वाले ऑफर्स और कीमत की डिटेल्स बताते हैं।

Realme 12 Pro+ , 12+ 5G स्पेक्स- रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन्स में आपको 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलेगा। जिसका पिक्सल रेजलूशन 2412 x 1080, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है।

Realme 12 Pro+, Realme 12+ पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर

परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme के दोनों स्मार्टफोन्स में आपको एक जैसे प्रोसेसर नहीं मिलेंगे। इसके प्रो वेरिएंट को Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं Realme 12+ 5G को MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के उपलब्ध कराया गया है। ये दोनों फोन्स Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

स्टोरेज की बात करें तो दोनों के बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपल्बध कराया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इन फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Realme 12 Pro+, Realme 12+ पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर

इसके प्रो वेरिएंट में 50MP + 8MP + 64MP रियर के साथ 32MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है। तो Realme 12 + में 50MP + 8MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

अपने इन दोनों डिवाइसेज को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जिसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Realme 12 Pro+, Realme 12+ पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर

Realme 12+ 5G, 12 Pro+ कीमत व ऑफर- रियलमी 12 प्रो+ की कीमत शुरूआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट को 31,999 रुपये खरीदा जा सकता है।

हालांकि Realme 12 Pro+ को सेल के तहत आप 3000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। जिसके बाद यह आपको काफी किफायती दाम में मिल जाएगा।

वहीं Realme 12+ 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तय की गई है। जबकि, वहीं, Realme 12+ 5G को सेल में 2000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

हालांकि, इस दौरान आपको इस लाभ को लेने के लिए SBI कार्ड से ही पेमेंट करना होगा। वरना आप इस लाभ को नहीं ले सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 12 pro plus 5g Realme 12 plus on discount in Flipkart sale know price specs features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X