Realme 12 Pro+ पेरिस्कोप जूम कैमरा और इस धांसू प्रोसेसर से होगा लैस, लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल
Realme 12 Specs: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme जल्द ही अपने नए सीरीज Realme 12 पर से पर्दा उठा सकती है। इस सीरीज के फोन्स को क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 3 SoC के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले Realme 12 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 SoC और पेरिस्कोप जूम कैमरा से लैस होगा। तो चलिए आपको इस फोन के सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।
टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट शेयर कर Realme 12 Pro+ की स्पेक्स का खुलासा किया है। जिसमें बताया गया है कि, रियलमी 12 प्रो प्लस को कंपनी 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लाने जा रही है। इसके साथ ही इसमें Sony IMX709 सेंसर 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है।
इसी टिप्सटर ने पहले भी इससे पहले भी इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर दावा किया था कि, Realme 12 Pro+ को Oppo Find X6 के जैसे कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। आपको बता दें, Oppo Find X6 में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX890 कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 सेंसर और 50 मेगापिक्सल का एक अन्य सेंसर मौजूद है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 11 Pro+ स्पेक्स
रियलमी 11 प्रो प्लस में कंपनी ने अपने यूजर्स को 6.70 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया है। जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह फोन ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 से लैस है। जो एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल , सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें एनएफसी, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








