realme 12 pro plus vs redmi note 13 pro plus में आपके लिए कौन सा फोन होगा बेस्ट, यहां जानें
realme 12 pro plus vs redmi note 13 pro plus: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको realme और redmi के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
डिस्पले: Realme 12 pro plus में 6.67 इंच की FHD प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि, Redmi Note 13 Pro Plus में आपको 6.67 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

प्रोसेसर: Realme 12 pro plus में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। जबकि, Redmi Note 13 Pro Plus में डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा चिपसेट मिल रहा है।
स्टोरेज: Realme 12 pro plus को 8GB +128GB स्टोरेज, 8GB + 256GB स्टोरेज और 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जबकि, Redmi Note 13 Pro Plus फोन के बेस वेरियंट में 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम मिल रही है।

कैमरा: Realme 12 pro plus में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका पहला कैमरा 64MP के पेरिस्कोप लेंस के साथ आता है। दूसरा कैमरा 50MP और तीसरा कैमरा 8MP के कैमरा सेंसर के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि, Redmi Note 13 Pro Plus फोन में 200MP रियर कैमरे वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा OIS, EIS सपोर्ट करता है।
बैटरी: Realme 12 pro plus में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। जबकि, Redmi Note 13 Pro Plus में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत: Realme 12 pro plus के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।
जबकि, Redmi note 13 pro plus को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये और 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








