Home
Mobile

Realme 12 Pro, 12 Pro+ की लॉन्च तारीख कंफर्म, यहां जानें सभी डिटेल

Realme 12 Pro Series Launch Date: रियलमी ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आखिरकार Realme 12 Pro सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी की मानें तो इस सीरीज को आगामी 29 जनवरी को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। तो आइए आपको Realme 12 Pro सीरीज की डिटेल्स बताते हैं।

Realme 12 Pro, 12 Pro+ की लॉन्च तारीख कंफर्म, यहां जानें सभी डिटेल

Realme के जारी किए गए लॉन्च पोस्टर में Realme 12 Pro+ की झलक दिखाई दे रही है, जिसमें इसे एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की मानें तो रियलमी 12 प्रो सीरीज में सोनी IMX890 50 मेगापिक्सल कैमरा शामिल होगा।

Realme 12 Pro और 12 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस

Realme 12 Pro में 6.7 इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम कर सकता है। इन फोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

प्रोसेसर की बात करें तो Realme 12 Pro में Snapdragon 6 Gen 1 और 12 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। ग्लोबल बाजार में इस स्मार्टफोन को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक के बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ लाए जाने की संभावना है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme 12 Pro सबमरीन ब्लू और नेविगेटर शेड और Realme 12 Pro+ एक्सप्लोरर रेड वर्जन में पेश किया जा सकता है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो Realme 12 Pro और 12 Pro+ में एक ही प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही 12 प्रो में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और प्रो+ मॉडल में 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 12 प्रो+ में 6x जूम और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट दिए जानें की खबर है।

सेल्फी के लिए 12 प्रो में 16 गापिक्सल का कैमरा और 12 प्रो+ में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इन दोनों फोन्स पावर देने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 12 Pro will have a 6.7 inch curved edge AMOLED display. Snapdragon 6 Gen 1 processor will be provided in Realme 12 Pro. Realme 12 Pro will be provided with a 5,000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X