Realme 12 Pro सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन होने जा रही एंट्री
Realme 12 Pro Series Launch date in India: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में अपने लेटेस्ट Realme 12 Pro सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। जिसे इसी महीने यानि कि, जनवरी में ही पेश किया जाएगा। बता दे, इस सीरीज के तहत रियलमी अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ को पेश करेगी। जो पेरीस्कोप कैमरा से लैस होंगे। इसका खुलासा खुद ब्रांड ने किया है। कंपनी अपने इस सीरीज के फोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए करेगी। तो चलिए आगे इस सीरीज की लॉन्च डेट से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

Realme 12 Pro सीरीज की लॉन्चिंग
ब्रांड ने रियलमी इंडिया के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) पर एक टीजर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि , Realme 12 Pro सीरीज भारत में जनवरी में लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
Realme 12 सीरीज के स्पेक्स
Realme 12 सीरीज पिछले साल जून 2023 में लॉन्च हुए Realme 11 सीरीज की जगह लेगा। रियलमी के आगामी सीरीज को 200MP कैमरा के साथ एक पेरीस्कोप लेंस के साथ लाया जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी Realme 12, Realme 12 Pro, और Realme 12 Pro+ समेत तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। जिसके प्रो और प्रो प्लस मॉडल को पेरीस्कोप लेंस के साथ पैक किया जा सकता है।
TENAA लिस्टिंग के अनुसार प्रो और प्रो प्लस में 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं एक लीक के अनुसार Realme 12 Pro में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 और Realme 12 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो प्रो प्लस में 64MP का पेरीस्कोप लेंस हो सकता है, जो 3X ज़ूम ऑप्टिकल सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, रियलमी 12 प्रो में 32MP का पेरीस्कोप लेंस हो सकता है, जो 2X ज़ूम सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा इन दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी बैक कैमरा, और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिए जानें की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








