Home
Mobile

Realme 12 Pro series का टीजर कंपनी ने किया शेयर, 120x सुपर जूम कैमरा से होगा लैस

Realme 12 Pro Series: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme जल्द ही मार्केट में अपनी नई सीरीज लाने की तैयारियों में जुट हुई है। जिसे भारतीय बाजार में Realme 12 Pro सीरीज के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसी के तहत ब्रांड ने इसका ऑफिशियली एक नया टीजर शेयर किया है। जिसमें रियलमी 12 प्रो और रियलमी 12 प्रो+ के टेलीफोटो सेंसर से सुपर जूम क्षमता को हाइलाइट किया गया है। टीजर के अनुसार इस सीरीज में 120x सुपर जूम कैमरा यूजर्स को मिलेगा। तो आइए आपको इसके कैमरा की डिटेल्स बताते हैं।

Realme 12 Pro series का टीजर कंपनी ने किया शेयर, जानें सभी डिटेल

Realme 12 Pro सीरीज सुपर जूम फीचर से होगा लैस

Realme ने यह अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) पर एक नया टीजर शेयर किया है। जिसमें इस आगामी सीरीज में मिलने वाले जूम फंक्शनलिटी को दिखाया गया है। टीजर के अनुसार कंपनी 12 प्रो सीरीज को 120x सुपर जूम कैमरा फीचर के साथ पेश करेगी। जो ऑप्टिकल और डिजिटल मैग्निफिकेशन को जोड़ती है। जिससे यूजर काफी दूर से भी कैप्चर कर सकेगा।

कंपनी अपने इस सीरीज को 29 जनवरी को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करेगी। जिसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। रियलमी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, डीएसएलआर ग्रेड कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम, 6x इन-सेंसर जूम और 120x सुपर जूम के लिए 80mm फोकल लेंस इसमें मिलेगा।

Realme 12 Pro में 6.7 इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम कर सकता है। रियलमी 12 Pro में Snapdragon 6 Gen 1 और 12 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलेंगे। दोनों फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकते है। उम्मीद की जा रही है कि, ग्लोबल बाजार में इसे 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक के बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

Realme 12 Pro और 12 Pro+ में प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। रियलमी 12 प्रो में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं प्रो+ वेरिएंट में 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। 12 प्रो+ में 6x जूम और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 प्रो में 16 गापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12 प्रो+ में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has shared a new teaser of Realme 12 Pro series. This teaser highlights the super zoom capability from the telephoto sensor of the upcoming Realme 12 Pro and Realme 12 Pro+.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X