Home
Mobile

Realme 12X 5G भारत में 11,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च, जानें सेल डेट ऑफर व स्पेक्स

Realme ने तय समय पर अपना नया हैंडसेट Realme 12x 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। अपने इस लेटेस्ट फोन को कंपनी ने 11,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है।

इस फोन में आपको कम दाम में कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। तो आइए आगे इस फोन की कीमत, ऑफर, सेल डेट से लेकर इसमें मिलने वाली खासियतों को बताते हैं।

Realme 12X 5G भारत में 11,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च

Realme 12x 5G की कीमत- इसके बेस वेरियंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को वेरियंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

हालांकि, इस फोन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इसके टॉप वेरिएंट पर ग्राहकों को 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Realme 12X 5G भारत में 11,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च

लॉन्चिंग के साथ ही इस फोन की अर्ली वर्ड सेल आज शाम 6 से 8 बजे तक Flipkart और Realme.com लाइव होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे दो कलर ऑप्शन Woodland Green और Twillight purple में उपलब्ध कराया गया है।

Realme 12x 5G के स्पेक्स- रियलमी 12x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 950 निट्स है।

Realme 12X 5G भारत में 11,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च

इसमें परफॉर्मेंस के लिए आपको MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट मिलेगा। जो Mali G57 GPU के साथ आता है। यह फोन लेटेस्ट Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

आपको बता दें, इस सेगमेंट में इस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला यह भारत का पहला 5G फोन है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें D6100+ के साथ VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

बस इतना ही नहीं यह डायनामिक बटन और एयर जेस्चर के साथ लॉन्च किए जाने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन भी है। पानी और धूल से बचाने के लिए इसे IP54 रेटिंग दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme 12x 5 launched in India check price offer sale date and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X