Realme आज भारत में पहला डायनैमिक बटन वाला फोन करने जा रहा लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
realme 12x 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड Realme आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का यह फोन भारत में डायनैमिक बटन के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर खासियत तक से रूबरू करवाते हैं।
realme 12x 5G की लॉन्चिंग- रियलमी 12x 5जी स्मार्टफोन को आज यानी कि, 2 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजे देश में पेश किया जाएगा। Realme के इस फोन की अर्ली बर्ड सेल लॉन्च के बाद ही आज शाम 6 बजे लाइव होगी। आपको बता दें, यह सेल मात्र 2 घंटे तक ही चलेगी। जिसमें 6 बजे से लेकर 8 बजे तक ही इस फोन को खरीदा जा सकेगा।

Realme 12X 5G की कीमत- इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह अपकमिंग फोन भारत में 12,000 रुपये के कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस फोन की बिक्री Flipkart और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए की जाएगी।
अगर आप भी इस वक्त नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 12 हजार के आस-पास है, तो रियलमी 12X 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। कंपनी अपने इस फोन को दमदार स्पेक्स के साथ ला रही है।

Realme 12X 5G स्पेक्स- इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि, यह अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.72-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले मिलेगी।
Realme 12X 5G का नया फोन वीसी कूलिंग फीचर के साथ पेश किया जाएगा। यह काफी स्लीम होगा। कंपनी इस फोन को 7.69mm की थिकनेस के साथ उपलब्ध कराएगी।

यह फोन इंडिया से पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। चाइनीज वेरिएंट में भी VC कूलिंग के साथ 6nm MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट दिया गया। इसके साथ ही इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और IP54-सर्टिफाइड बिल्ड है। उम्मीद की जा रही है कि, इसी फीचर के साथ इसे भारत में भी पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications