Realme 12X 5G के लॉन्च से पहले कंपनी ने कीमत का किया खुलासा, स्पेसिफिकेशन्स भी हुए कंफर्म
Realme 12X 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme जल्द ही भारत में अपना नया हैंडसेट Realme 12X 5G को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जो अगले महीने के पहले हफ्ते यानी कि, 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपने इस आगामी स्मार्टफोन की की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है।
आपको बता दें, देश में लाए जाने से पहले इस फोन ने चीनी बाजार में दस्तक दे दिया है। Realme 12X को बीते 21 मार्च को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। तो आइए आगे इसके भारतीय वेरिएंट की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Realme ने पहले ही इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी के अनुसाक भारत में यह फोन 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट और कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लॉन्च भी की जा चुकी है। इस फोन की बिक्री Flipkart और रियलमी इंडिया वेबसाइट के जरिए होगी।
रियलमी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि, Realme 12X 5G की कीमत भारत में 12,000 रुपये के आसपास तय की जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने इस आगामी फोन के स्पेक्स का भी खुलासा किया है। जिसके अनुसार 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसे पेश किया जाएगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा।

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की जानकारी के अनुसार फोन भारत का पहला 45 वॉट चार्जिंग 5G स्मार्टफोन होगा। जिसे 5000mAh बैटरी से पैक्ड किया जा सकता है।
इसके अलावा Realme 12X 5G में VC कूलिंग के साथ 6nm MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट दिया जाएगा। जो चीनी वेरिएंट में भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

यह कूलिंग सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करेगा। रियलमी अपने इस फोन को डायनैमिक बटन के साथ लॉन्च करने जा रही है। अगर आप भी कम दाम में बढ़िया फीचर्स वाला फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








