Home
Mobile

Realme 12 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च, 24GB रैम, 512GB स्टोरेज से लैस, इतनी है कीमत

Realme 12X Price: स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने अपनी Realme 12 सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे बाजार में Realme 12X के नाम से जाना जाएगा।

फिलहाल कंपनी ने इस लेटेस्ट फोन को चीनी बाजार में ही उपलब्ध कराया है। हालांकि जल्द ही इसे अन्य बाजारों में भी पेश किए जानें की उम्मीद है। रियलमी 12 सीरीज के इस नए फोन में आपको 512GB स्टोरेज और 6.67 इंच की LCD स्क्रीन मिलेगा। आइए आगे आपको Realme 12X के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत से रूबरू करवाते हैं।

Realme 12 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

Realme 12X के स्पेसिफिकेशंस: ब्रांड ने अपने ग्राहकों के लिए इस फोन को 12GB+12GB रैम से लैस किया है। डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। जो 625 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है।

परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। जो 12GB+12GB वर्चुअल रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज से पैक्ड है। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करेगा।

Realme 12 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियलमी के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

Realme 12 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

Realme 12X की कीमत: रियलमी 12X के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 युआन यानी करीब 17,296 रुपये तय किया गया है। वहीं इसके 12GB रैम + 512GB वेरिएंट की कीमत 1799 युआन यानी करीब 20,758 रुपये है।

हालांकि, पहली सेल में इस फोन पर ग्राहकों को डिस्काउंट दिया जाएगा। जिसके बाद इसके बेस वेरिएंट की कीमत घटकर 1399 युआन यानी लगभग 16,142 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 1599 युआन यानी करीब 18,450 रुपये तक हो जाएगी।

रियलमी अपने इस फोन को 1 अप्रैल 2024 से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो आप इसे ब्लू बर्ड, और ब्लैक जेड कलर में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme 12x smartphone launched in china 50mp camera know price sale date specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X