Realme 12x vs Realme 12 दोनों स्मार्टफोन में कौन किस पर पड़ेगा भारी, यहां जानें
Realme 12x vs Realme 12: Realme ने आज अपना नया 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसे Realme 12X 5G नाम से जाना जाएगा।
ये ब्रांड के 12-सीरीज के तहत अब तक पेश किया जाने वाला सबसे सस्ता 5G फोन है। वहीं कंपनी ने हाल ही में भारत में Realme 12 को भी लॉन्च किया था।

आज हम आपको कंपनी के इन दोनों फोन्स में मिलने वाले अतंर को बताएंगे। जिसकी मदद से आप इन दोनों फोन्स में से अपने लिए बेहतरीन फोन का चुनाव कर सकेंगे।
डिस्प्ले- Realme 12x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे पांडा ग्लास से लैस किया गया है।

वहीं Realme 12 में आपको 6.72 इंच की डिस्प्ले दी मिलेगी। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 950 निट्स तक है।
प्रोसेसर- Realme 12x 5G में परफॉर्मेंस के लिए आपको MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिलेगा। जबकि, Realme 12 में MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट दिया गया है।

स्टोरेज- Realme 12x 5G को 4GB रैम/128GB स्टोरेज , 6GB रैम /128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। जबकि, Realme 12 5G को 6GB रैम/128GB स्टोरेज और 8GB रैम/128GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।
कैमरा- Realme 12x 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP और 2MP का कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
जबकि Realme 12 में भी डुअल कैमरा मिल रहा हैं, जिसका मेन कैमरा 108MP और सेकेंडरी कैमरा 2MP के पोर्ट्रेट लेंस से लैस है। सेल्फी कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी- Realme 12x 5G को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W की Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। जबकि Realme 12 में 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है।
कीमत- Realme 12x 5G के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।
जबकि रियलमी 12 के 6GB /128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8GB /128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है।
कलर- Realme 12x 5G को ग्राहक दो कलर ऑप्शन ट्विलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन में खरीद सकते हैं। Realme 12 5जी को भी दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








