Home
Mobile

Realme 13 5G सीरीज कमिंग सून इन इंडिया, मिल सकते हैं दमदार फीचर्स

Realme जल्द ही भारतीय मार्केट में धमाका करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, कंपनी अपने फैंस के लिए भारत में Realme 13 5G सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी की तरफ से अपकमिंग सीरीज का टीजर जारी कर दिया गया है।

रियलमी अपनी इस अपकमिंग सीरीज में दो दमदार स्मार्टफोन Realme 13 5G और Realme 13 Plus 5G पेश करेगी। कंपनी ने इस सीरीज की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसका टीजर ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर से फोन के स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है।

Realme 13 5G सीरीज कमिंग सून इन इंडिया

भारत में जल्द लॉन्च होगी सीरीज

कंपनी ने अपनी इस 5G सीरीज को 'Speed Has A New Number' टैगलाइन के साथ टीज किया है। कंपनी ने अपने पोस्ट में Coming Soon भी लिखा है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि Realme 13 5G सीरीज जल्द ही भारतीय मार्केट में कदम रख सकती है। टीजर के मुताबिक, इस सीरीज में आने वाले फोन्स को पॉवरफुल चिपसेट, फास्ट मेमोरी और पॉवरफुल बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही इसे दमदार प्रोसेसर भी मिल सकता है।

Realme 13 5G सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Realme 13 5G सीरीज में ग्राहकों को 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकती है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी 2.2 गीगाहर्ट्स क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दे सकती है। टीजर के मुताबिक, इसे 4 वेरिएंट 6GB/8GB/12GB/16GB में लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं।

Realme 13 5G को कंपनी डुअल रियर कैमरा सेटअप और 50+2MP के सेंसर के साथ कनेक्ट कर सकती है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है। पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो कि 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme is soon preparing to launch the Realme 13 5G series in India for its fans. Let us tell you that the teaser of the upcoming series has been released by the company. Realme will introduce two powerful smartphones Realme 13 5G and Realme 13 Plus 5G in this upcoming series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X