Realme 13 5G सीरीज 29 अगस्त को होगी लॉन्च, पहले ही जान लें क्या कुछ होगा खास
Realme 13 5G सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाली है। इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक केवल Realme 13 5G सीरीज का ही जिक्र किया है, लेकिन उम्मीद किया जा रहरा है कि, इस सीरीज के तहत Realme 13 और Realme 13+ दो फोन्स शामिल होंगे। जो MediaTek Dimensity 7300 Energy SoC द्वारा संचालित होंगे।
ब्रांड ने घोषणा की है कि, वह आगामी 29 अगस्त को भारत में Realme 13 5G सीरीज को पेश करेगा। इसके लिए लॉन्च इवेंट आयोजित होगा। Realme लॉन्च के बारे में अपने X हैंडल के जरिए टीजर जारी कर रहा है। इसके अलावा इसने लॉन्च की तारीख का खुलासा करते हुए अपनी वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट भी पब्लिश की है।
Realme का कहना है कि, Realme 13 5G सीरीज MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट पेश करने वाला पहला फ़ोन होगा। 4nm प्रोसेस पर आधारित इस नए चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 7,50,000 अंक प्राप्त किए हैं। कहा जाता है कि, यह कम से कम बिजली की खपत और स्थिर हाई-फ्रेम-रेट गेमिंग के साथ बेहतरीन प्रदर्शन ऑफर करता है।
वहीं अगर हम Realme के शेयर किए गए टीजर इमेज की बात करें तो Realme 13 5G सीरीज ग्रीन और गोल्डेन कलर ऑप्शन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगी। फोन में गोलाकार आकार का कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। जैसा हमने इससे पहले जैसा कि हमने Realme 12 सीरीज में देखा था। लॉन्चिंग के बाद इनकी बिक्री Realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
Realme 13+ 5G, Realme 13 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन - Realme 13+ 5G को पहले चीन की TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX5002 के साथ देखा जा तुका है। लिस्टिंग के अनुसार फोन Android 14-आधारित Realme UI 5 के साथ आएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर सहित डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है।

इसके अलावा इसमें 6.67-इंच की फुल-HD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी। जो 6GB, 8GB, 12GB और 16GB रैम के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। वेनिला Realme 13 5G में कथित तौर पर फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाली 6.72-इंच की LTPS स्क्रीन होगी।
इसे कंपनी चार रैम और चार स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,880mAh की बैटरी शामिल किए जाने की उम्मीद है।



Click it and Unblock the Notifications








