Home
Mobile

Realme 13 5G सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम, क्या कुछ होगा खास

Realme 13 5G सीरीज आज (29 अगस्त) को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि लॉन्च के बाद ही इसके सभी सटीक स्पेक्स सामने आएंगे, लेकिन Flipkart लिस्टिंग से इसके लॉन्च से पहले ही कुछ स्पेक्स सामने आ चुके हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस सीरीज को 25,000 रुपये से कम कीमत सेगमेंट में पेश करेगी। इसके स्पेक्स और क्या कुछ उम्मीद किया जा सकता है, जानने से पहले आइए एक नजर डालते हैं कि, इस लाइव इवेंट कहां और कैसे देख सकते हैं।

Realme 13 5G सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च, क्या कुछ होगा खास

Realme 13 सीरीज की लाइवस्ट्रीम यहां देखें- Realme इवेंट 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो Realme के आधिकारिक YouTube चैनल पर इवेंट का लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। लॉन्च के दौरान Realme 13 सीरीज के मार्केटिंग पार्टनर Flipkart पर सभी डिटेल्स का खुलासा भी किया जाएगा।

Realme 13 सीरीज में क्या कुछ होगा खास- कंपनी अपने इस सीरीज के तहत दो वेरिएंट Realme 13 और Realme 13+ 5G को पेश करेगी। Realme के आधिकारिक टीजर के अनुसार इसे तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है। जिसमें सी ग्रीन, डार्क पर्पल और गोल्ड शोकेस शामिल हैं।

रियलमी के इस लेटेस्ट सीरीज के मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होने की पुष्टि की गई है, जो अपने पहले की तुलना में अधिक क्षमता का वादा करता है। फिलहाल कंपनी ने अन्य स्पेसिफिकेशन को अभी गुप्त रखा है।

टीजर में इस डिवाइस के बैक पैनल में एक गोलाकार मॉड्यूल पर ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मार्बल जैसा फिनिश भी है, जो Realme 13 Pro सीरीज, Realme Narzo 70x और Realme P1 जैसे अन्य Realme स्मार्टफोन की तुलना में एकमात्र अंतर है।

इसके साथ ही इसमें एक बॉक्सी, मेटैलिक फ्रेम और एक पंच-होल डिस्प्ले भी है। खास तौर में एक क्लासिक 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल होगा, जो इस सुविधा को महत्व देने वाले यूजर को आकर्षित करेगा।

Realme 13 5G सीरीज की भारत की संभावित कीमत- कीमतों की बात करें तो Realme 13 Pro सीरीज को 24,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में Realme 13 सीरीज की कीमत इससे कम तय की जा सकती है।

यानी कि इसे लगभग 20,000 रुपये शुरूआती और हाई वेरिएंट को 25,000 रुपये तक लाया जा सकता है। हालांकि, ये संभावित कीमत है। सटीक कीमत के लिए आपको लॉन्च तक इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 13 5G series to launch in India today: what to expect
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X